फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Millionaire Daftari also accused in the fraud of Ashraf's brother-in-law Zaid, used to make fake signatures

Prayagraj : अशरफ के साले जैद के फर्जीवाड़े में करोड़पति दफ्तरी भी आरोपी, बनाता था फर्जी दस्तखत

Sat, 13 Apr 2024 03:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Apr 2024 03:34 PM IST
सार

जैद एमआर शेरवानी इंटर कॉलेज सल्लाहपुर में इतिहास विभाग का प्रवक्ता है। 31 दिसंबर 2023 को उसके खिलाफ पूरामुफ्ती थाने में कॉलेज के प्रधानाचार्य मो. याकूब ने मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि जैद के 18 नवंबर 2023 तक कॉलेज के हाजिरी रजिस्टर में दस्तखत हैं।

विज्ञापन
Millionaire Daftari also accused in the fraud of Ashraf's brother-in-law Zaid, used to make fake signatures
खालिद अजीम उर्फ अशरफ। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया खालिद अजीम उर्फ अशरफ के साले मो. जैद के फर्जीवाड़े में करोड़पति दफ्तरी तारिक भी आरोपी बना दिया गया है। वह जैद का रिश्तेदार होने के साथ ही उसी कॉलेज में कर्मचारी भी है, जहां जैद लेक्चरर है। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


जैद एमआर शेरवानी इंटर कॉलेज सल्लाहपुर में इतिहास विभाग का प्रवक्ता है। 31 दिसंबर 2023 को उसके खिलाफ पूरामुफ्ती थाने में कॉलेज के प्रधानाचार्य मो. याकूब ने मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि जैद के 18 नवंबर 2023 तक कॉलेज के हाजिरी रजिस्टर में दस्तखत हैं। उनका कहना था कि रजिस्टर में दस्तखत उनके सामने नहीं हुए और इस दौरान उनकी मुलाकात भी जैद से नहीं हुई। आरोप लगाया कि किसी की मिलीभगत से फर्जी तरीके से यह दस्तखत किए गए। इस मामले में जैद पर धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि इस फर्जीवाड़े में जैद का सहयोग तारिक ने किया। जाे उसी कॉलेज में तैनात है। तारिक की मदद से ही यह पूरा खेल किया गया। पुलिस ने इस मुकदमे में कूटरचित दस्तावेज तैयार करने व प्रयोग करने संबंधी धारा भी बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब्जे से बरामद हुई हैं 30 रजिस्ट्री

तारिक के कब्जे से पांच दिन पहले पुलिस ने 30 रजिस्ट्री संबंधी दस्तावेज बरामद किए हैं। इनमें से 29 भूखंड जबकि एक दुकान से संबंधित है। यह सभी दस्तावेज तारिक ने एमआर शेरवानी कॉलेज के स्ट्रांग रूम में अपनी अलमारी में छिपा रखे थे। वक्फ की 50 करोड़ की संपत्ति बेचे जाने के मामले में उसके फरार चलने के दौरान विवेचना के क्रम में पुलिस ने कॉलेज पहुंचकर अलमारी खोली तो यह दस्तावेज बरामद हुए। इन सभी संपत्तियों की जांच पुलिस की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी की ओर से कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed