{"_id":"5e6fdfc68ebc3ea7ed38d6b8","slug":"militry-hospital-is-ready-to-fight-with-corona-city-news-ald2711675143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से लड़ने के लिए सेना के अस्पताल तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से लड़ने के लिए सेना के अस्पताल तैयार
विज्ञापन
कोरोना वायरस से जंग के लिए सेना के अस्पताल भी तैयार हो गए हैं। वायरस के प्रसार से लड़ने के लिए मुख्यालय पूवी यूपी और एमपी सब एरिया के न्यू कैंट स्थित सैन्य अस्पताल ने अपनी आपातकालीन तैयारी तेज कर दी है। वहां अलग वार्ड भी बनाया गया है।
कमांडेंट एमएच बिग्रेडियर सुंदरदीप भंडारी ने एक चिकित्सा अधिकारी सहित एक कोर वर्किंग ग्रुप का गठन बीमारी की स्थिति की समग्र निगरानी के लिए किया गया है। सेना और वायु सेना के कर्मियों और उनके परिवारों के सैन्य अस्पताल के परिसर में 54 बेड की क्षमता वाले पांच अलग वार्ड बनाए गए हैं। अस्पताल में हज सूट, एन-95 मास्क, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण, वायरल ट्रांसपोर्ट मीडिया, हैंड सैनिटाइजर, ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर, ऑक्सीजन कंसीलर आदि उपलब्ध है।
304 फील्ड अस्पताल, 404 फील्ड अस्पताल और सेंट्रल एयर कमांड बमरौली का प्रयागराज के सीएमओ ने निरीक्षण भी किया। उधर कमांडेट ने सभी कर्मियों को हैंड शेक से बचने, दो फीट की दूरी बनाए रखने और भीड़ भाड़ वाली जगहों में मास्क पहनने का आग्रह किया है। यह भी कहा है कि कोरोना से लड़ने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।