फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Midway bride get blown Ashiq

बीच रास्ते दुल्हन ले उड़ा आशिक

Wed, 30 Mar 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 30 Mar 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
भदोही स्थित मायके से मंगलवार दोपहर विदा होकर दूल्हे के साथ जौनपुर में अपनी ससुराल जा रही दुल्हन को बीच रास्ते में ही उसका आशिक ले उड़ा। सरायममरेज के जंघई इलाके में प्रेमी ने कार रोकी और झांसा देकर दुल्हन को बाइक पर बैठाकर भगा ले गया। दूल्हे और उसके रिश्तेदारों ने खोजबीन के बाद चौकी में खबर दी। भदोही से मायके वालों ने भी आकर काफी खोजबीन की लेकिन दुल्हन नहीं मिली।
विज्ञापन


जौनपुर में मीरगंज इलाके के मोहन का ब्याह दो साल पहले भदोही के दुर्गागंज क्षेत्र की शीला (दोनों नाम काल्पनिक) के साथ किया गया था। सोमवार को शीला का गौना था। दूल्हा मोहन अपने जीजा समेत चार रिश्तेदारों के साथ कार में भदोही स्थित ससुराल पहुंचा। मंगलवार दोपहर दुल्हन शीला को विदा करा वह जौनपुर के लिए रवाना हुआ। भदोही से निकलने के बाद कार दोपहर बाद मीरगंज से कुछ किलोमीटर पहले इलाहाबाद में जंघई रेलवे क्रासिंग के निकट पहुंची तभी एक युवक ने बाइक सामने आकर रोक ली। उसने कहा कि मौसी ने कहा है कि शीला को लाकेट और घड़ी खरीदकर दो तभी वह ससुराल जाएगी।

विज्ञापन

 

उसे देखते ही दुल्हन कार से उतरकर बाइक पर बैठ गई। इसके बाद युवक ने बाइक आगे बढ़ा दी। दूल्हे और उसके रिश्तेदारों ने बाजार से दुल्हन के आने का करीब दो घंटे तक इंतजार किया। जब दुल्हन को लेकर युवक नहीं लौटा तो वे बाजार में खोजबीन करने गए मगर मिले नहीं। फिर दुल्हन के पिता को फोन किया गया तो पता चला कि किसी लड़के को भेजा ही नहीं गया था। मायकेवाले भी परेशान होकर जंघई आ गए। देर शाम तक दुल्हन की भरसक खोजबीन के बाद जंघई चौकी में जाकर घटना की जानकारी दी गई। पुलिस और रिश्तेदारों का भी अनुमान है कि दुल्हन को उसका प्रेमी ही भगा ले गया है। मगर मायकेवालों को प्रेमी के बारे में जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed