{"_id":"68c5229d867dc0c80f0b88da","slug":"middle-aged-man-suffering-from-cancer-stopped-a-bus-and-jumped-into-the-ganges-in-front-of-his-wife-and-childr-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News : कैंसर से परेशान अधेड़ ने बस रुकवाकर पत्नी और बच्चों के सामने गंगा में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News : कैंसर से परेशान अधेड़ ने बस रुकवाकर पत्नी और बच्चों के सामने गंगा में लगाई छलांग
Sat, 13 Sep 2025 01:21 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:21 PM IST
सार
झूंसी थाना क्षेत्र के शास्त्री पुल से शुक्रवार की दोपहर गले के कैंसर से परेशान दिनेश कुमार यादव (45) ने बस रुकवाकर पत्नी और बच्चे के सामने गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना तत्काल झूंसी पुलिस और जल पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
शास्त्री सेतु।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
झूंसी थाना क्षेत्र के शास्त्री पुल से शुक्रवार की दोपहर गले के कैंसर से परेशान दिनेश कुमार यादव (45) ने बस रुकवाकर पत्नी और बच्चे के सामने गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना तत्काल झूंसी पुलिस और जल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर गोताखोरों ने कई घंटे तक दिनेश की तलाश की कोशिश कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
गंगापार के जगतपुर के कैथवल गांव निवासी दिनेश कुमार यादव को कई वर्षों से गले में कैंसर था। वह पत्नी सरोजा देवी और बच्चे अभिषेक, आकाश और अंशी के साथ इलाज के लिए शहर आए थे। लौटने के दौरान उन्होंने बस शास्त्री पुल पर रुकवाई। बस के रुकते ही वह दौड़कर पुल की रेलिंग पर पहुंच गए। इसके बाद उसने चप्पल उतारकर गंगा में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
अपनी आंखों के सामने पति को गंगा में छलांग लगाते देख पत्नी सरोजा और बच्चे बदहवास होकर पीछे दौड़े लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। पति के आत्मघाती कदम से पत्नी सरोजा देवी और बच्चे अभिषेक, आकाश और अंशी का रो-रोकर बुरा हाल है। बाद में दिनेश के भतीजे की ओर से झूंसी पुलिस को तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन