फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Meyer is making food for Corona patients, Nandi is packing food

कोरोना मरीजों के लिए मेयर बना रहीं खाना, कैबिनेट मंत्री नंदी कर रहे भोजन की पैकिंग

Sun, 09 May 2021 02:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 May 2021 02:03 AM IST
सार

  • कोरोना मरीजों के घर पहुंच रहा है मंत्री नन्दी और मेयर के किचन में तैयार भोजन
  • मंत्री नंदी ने वरिष्ठ साहित्यकार गोविंदराजन तक पहुंचवाया घर का बना भोजन व अन्य सामान

विज्ञापन
Meyer is making food for Corona patients, Nandi is packing food
prayagraj news : होम आईसोलेशन में रह रहे मरीजों के लिए भोजन तैयार करते कैबिनेट मंत्री नंदी और उनकी पत्नी महापौर अभिलाषा गुप्ता। - फोटो : prayagraj

विस्तार

कोविड-19 की वजह से होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों और परिवारों को भोजन के लिए परेशान न होना पड़े इसके लिए कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी  की संस्था नंदी सेवा संस्थान द्वारा लोगों के घर तक भोजन पहुंचाया जा रहा है। खास बात यह है कि नंदी सेवा संस्थान द्वारा प्रयागराज में कोरोना मरीजों के घर तक पहुंचाए जाने वाला भोजन किसी रेस्टोरेंट में नहीं, बल्कि मंत्री नंदी के बहादुरगंज स्थित आवास की किचन में तैयार किया जा रहा है। मेयर अभिलाषा गुप्ता तमाम सहयोगियों के साथ जहां भोजन तैयार करती हैं तो वहीं कैबिनेट मंत्री नंदी उसकी पैकिंग में पूरा सहयोग करते हैं। 

विज्ञापन

Meyer is making food for Corona patients, Nandi is packing food
prayagraj news : होम आईसोलेशन में रह रहे मरीजों के लिए भोजन तैयार करतीं प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता। - फोटो : prayagraj

भोजन का मेन्यू भी नंदी हर रोज खुद ही तैयार करते हैं। उनकी निगरानी में ही भोजन  बतन है। प्रति दिन अलग-अलग मेन्यू के साथ भोजन होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों तक पहंचाया जा रहा है। इस अभियान की शुरूआत मंत्री नन्दी ने अपने जन्मदिन के दिन मौके पर 23 अप्रैल से की थी। अब तक 7850 लोगों तक उनके घर तक भोजन पहुंचाया जा चुका है। शनिवार की रात भी 56 परिवार तक भोजन पहुंचाया गया। इस कार्य के लिए आठ से दस लोगों की टीम बनाई गई है, जो अलग-अलग इलाके में भोजन वितरित करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Meyer is making food for Corona patients, Nandi is packing food
prayagraj news : होम आईसोलेशन में रह रहे मरीजों के लिए भोजन तैयार करतीं प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता। - फोटो : prayagraj
मंत्री नन्दी ने बताया कि होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों के लिए हेल्पलाइन वाट्सएप नंबर 9936667701 जारी किया गया है।  कोरोना संक्रमित लोग वाट्सएप के जरिये सूचना देकर खाने की बुकिंग करा सकते हैं। उधर शनिवार को प्रयागराज में पिछले 12 वर्षों से रहते रामचरित मानस समेत तुलसीदास जी की सभी कृतियों का तमिल में अनुवाद करने वाले  साहित्यकार डॉ. एम गोविंदराजन का स्वास्थ्य ठीक न होने की जानकारी होने पर मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उनके मदद की पहल की। उनसे फोन पर वार्ता करने के साथ ही नंदी ने अपने घर में बना भोजन एवं अन्य सामान उनके घर तक पहुंचाया। यह भी कहा कि अगर वे तमिलनाडु स्थित अपने घर जाना चाहेंगे तो फ्लाइट से पूरे आदर के साथ उन्हें उनके घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed