फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Metro train exercise in Prayagraj intensified, DPR being prepared

प्रयागराज में मेट्रो ट्रेन की कवायद तेज, तैयार किया जा रहा डीपीआर

Sat, 24 Jul 2021 09:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 Jul 2021 09:35 PM IST
सार

  • मुख्यमंत्री ने जिलेवार विकास का प्रस्ताव तैयार करने का दिया है निर्देश
  • इसी क्रम में सिद्धार्थनाथ ने की समीक्षा, भविष्य को ध्यान में रखकर विकास विकास पर चर्चा

विज्ञापन
Metro train exercise in Prayagraj intensified, DPR being prepared
मेट्रो - फोटो : फाइल

विस्तार

जिले में मेट्रो ट्रेन की कवायद एक बार फिर तेज हो गई है। इसका विस्तृत प्रस्ताव (डीपीआर) तैयार किया जा रहा है। विकास कार्यों एवं आवासीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने इस पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने भविष्य की जरूरतों को देखते हुए विकास की बात कही।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर जिले में विकास का प्रारूप और प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में प्रशासन, प्रयागराज विकास प्राधिकरण, नगर निगम के साथ ही शहर के विकास में सक्रिय संस्था प्रतिनिधियों के साथ शनिवार को बैठक में कैबिनेट मंत्री ने हर बिंदु पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि शहर का फैलाव लगातार हो रहा है। शहर के चारों तरफ आवासीय योजनाओं का विस्तार हो रहा है। इसे देखते हुए फ्लाईओवर, पुल के निर्माण के साथ मेट्रो ट्रेन शुरू करने का भी निर्णय लिया गया है। इनके डीपीआर भी बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Metro train exercise in Prayagraj intensified, DPR being prepared
flyover - फोटो : flyover

उन्होंने कहा कि आबादी को देखते हुए विकास की योजनाएं बनाई जानी चाहिए लेकिन इसके अनुरूप काम नहीं हो रहा है। इसमें सुधार की जरूरत है। आवासीय योजनाओं के साथ बिजली, पानी, सडक़, सीवर आदि के प्रस्ताव साथ में ही तैयार किए जाएं। उन्होंने बिल्डर्स की समस्याएं भी सुनीं और अफसरों को निदान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रयागराज विकास प्राधिकरण और नगर निगम मिलकर शहर के विकास का खाका तैयार करेंगे। डीएम संजय कुमार खत्री ने शहर के विकास में डेवलपर्स एवं बिल्डर्स की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। बैठक में नगर आयुक्त रवि रंजन, सचिव प्रयागराज विकास प्राधिकरण दयानंद, शिवानी सिंह आदि मौजूद रहीं।

Metro train exercise in Prayagraj intensified, DPR being prepared
Ring Road - फोटो : सोशल मीडिया
महायोजना-2031 हो रहा तैयार
शहर में आगामी 10 वर्षों में होने वाले विकास कार्यों को देखते हुए महायोजना-2031 तैैयार की जा रही है। यह जिम्मेदारी पीडीए को दी गई है। इसके अलावा कुंभ-2025 के मद्देनजर होने वाले कार्यों की भी योजना तैयार की जा रही है। विकास कार्यों को लेकर सिद्धार्थ नाथ सिंह की शनिवार को हुई बैठक को महायोजना और कुंभ से ही जोडक़र देखा जा रहा है।

विकास चाहिए तो जल्द मिले रिंग रोड
कैबिनेट मंत्री के साथ बैठक में शामिल बिल्डर्स ने जल्द से जल्द रिंग रोड के निर्माण और नजूल भूमि की नीति लाने की मांग की। उनका कहना था कि जिले का विकास चाहिए तो जल्द से जल्द रिंग रोड का निर्माण कराया जाए। इसके अलावा प्रयागराज में बड़ी संख्या में नजूल भूखंड है लेकिन इसे लेकर कोई नीति नहीं है। इससे नजूल भूमि के फ्री होल्ड कराने पर तो रोक लगी ही है, विकास कार्य भी बाधित हो गया है। उन्होंने जल्द से जल्द नजूल भूमि के लिए नीति लाने की बात कही। उन्होंने पीडीए से बेटरमेंट चार्ज नहीं लिए जाने की मांग की। साथ ही आवासीय योजनाओं से संबंधित साफ्टवेयर को दुरुस्त करने की भी बात कही। बिल्डर्स ने स्टांप ड्यूटी में भी छूट की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed