फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Metro runs over roads

सड़कों के ऊपर दौड़ेगी मेट्रो

Fri, 07 Jul 2017 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 07 Jul 2017 02:29 AM IST
विज्ञापन
Metro runs over roads
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
इलाहाबाद के लोग अगले कुछ वर्षों में मेट्रो ट्रेन में सफर करेंगे। सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो वर्ष 2023-24 में 40 किलोमीटर के दो रूटों पर मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए काम अगले वर्ष जुलाई में शुरू होने की संभावना है। लखनऊ मेट्रो की तर्ज पर इलाहाबाद में सड़क के ऊपर पिलर बनाकर मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी। दोनों रूट पर कुल 40 स्टेशन बनेंगे। बृहस्पतिवार को एनसीजेडसीसी में इलाहाबाद मेट्रो रेल परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट पेश की गई। इस दौरान राइट्स कंपनी लिमिटेड ने मेट्रो ट्रेन का रूट प्लान प्रस्तुत किया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद विशिष्ट लोगों से सुझाव भी लिए गए।
विज्ञापन


इलाहाबाद मेट्रो की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) राइट्स कंपनी लिमिटेड ने तैयार की है। मेट्रो के दो कॉरीडोर बनाए गए हैं। पहला कॉरीडोर बम्हरौली से झूंसी तक है। इसकी कुल लंबाई 20 किलोमीटर है, जबकि 20 किलोमीटर का ही दूसरा कॉरीडोर शांतिपुरम फाफामऊ से नैनी तक होगा। इन दोनों मेट्रो रूट पर कुल 40 स्टेशन बनाए जाएंगे। हालांकि दोनों ही कॉरीडोर में पुराने शहर को टच नहीं किया गया है। इस परियोजना के सर्वे का कार्य सितंबर 2016 से किया जा रहा है। सर्वे कार्य दस लाख प्रति किलोमीटर की दर से स्वीकृत किया गया है। अब अगले चरण में टोपोग्राफिकल सर्वे का काम होना है। इलाहाबाद में मेट्रो का कहीं भी अंडर ग्राउंड रास्ता नहीं होगा।
विज्ञापन


इलाहाबाद में मेट्रो रेल सड़क के ऊपर पिलर पर पुल बनाकर चलेगी। यहां प्रत्येक किलोमीटर की लागत 175 करोड़ रुपये आंकी गई है। पूर्व में यहां भूमिगत रूट बनाने की भी तैयारी की जा रही थी, लेकिन उसकी लागत काफी ज्यादा थी। बृहस्पतिवार को विशेषज्ञों ने एनसीजेडसीसी में बताया कि भूमिगत मेट्रो में प्रति किलोमीटर की लागत 450 करोड़ रुपये आ रही थी। ओवरआल अब इलाहाबाद में 40 किलोमीटर रूट पर मेट्रो प्रोजेक्ट की लागत तकरीबन सात हजार करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद में मेट्रो कॉरीडोर का इंटरचेंज परेड ग्राउंड में बनेगा । यहां अलोपीबाग के निकट कॉरीडोर का इंटरचेंज प्रस्तावित किया गया है। यानी यहां मेट्रो के दोनों रूट आपस में मिलेंगे। रूट प्लान दिखाने के साथ बृहस्पतिवार को बताया गया कि मेट्रो के डीपीआर को अंतिम रूप दिसंबर 2017 तक दे दिया जाएगा। जनवरी 2018 में डीपीआर पर राज्य सरकार का अनुमोदन होगा, जबकि केंद्र सरकार का अनुमोदन अप्रैल 2018 में प्रस्तावित है। डिटेल्ड डिजाइन, निविदा आमंत्रण के बाद इसका निर्माण कार्य जुलाई 2018 में शुरू होगा।

प्रस्तावित मेट्रो रेल कॉरीडोर का रूट एवं प्रमुख स्टेशन
कॉरीडोर 1 : बम्हरौली से झूंसी वाया हाईकोर्ट एवं परेड ग्राउंड
स्टेशन के नाम : बम्हरौली, शमीम मार्केट, टीपी नगर, गयासुद्दीन पुर, मीरापट्टी, धूमनगंज, कृष्णा विहार कालोनी, सूबेदारगंज, हाईकोर्ट, इलाहाबाद जंक्शन, सिविल लाइंस, सिविल लाइंस बस स्टेशन, मेडिकल कालेज, परेड ग्राउंड, आजाद नगर, डीआईटीसी, झूंसी।

कॉरीडोर 2 : शांतिपुरम से नैनी वाया इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं परेड ग्राउंड
स्टेशन का नाम -: शांतिपुरम, गंगानगर, फाफामऊ विस्तार, पीताम्बर नगर, एमएनएनआईटी, तेलियरगंज, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, कर्नलगंज, प्रीतमगंज, परेड ग्राउंड, मिंटो रोड, महेवापट्टी, अंबेडकरनगर, एमजीके कॉलेज, नैनी बाजार, नैनी बस अड्डा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed