{"_id":"236de024a9a5776150be7af96343389d","slug":"metro-chief-next-year-will-we-keep-you-going-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम अगले साल लखनऊ में चलवा देेंगे मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम अगले साल लखनऊ में चलवा देेंगे मेट्रो
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 13 Sep 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री अरविंद सिंह गोप ने रविवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अगले साल लखनऊ में मेट्रो ट्रेन चलवा देेंगे। उनके दिशा निर्देश पर वहां इस काम ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के अन्य शहरों में भी मुख्यमंत्री जल्द से जल्द मेट्रो ट्रेन चलवाना चाह रहे हैं। ग्रामीण विकास मंत्री करेली स्थित मौलाना लियाकत अली पार्क में मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की ओर से आयोजित सम्मेलन में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि डा. राममनोहर लोहिया की कर्मभूमि से स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र, मोहन सिंह आदि जैसे नेता हुए। जिन्होंने देश की राजनीति में अहम मुकाम हासिल किया। मंत्री ने अखिलेश सरकार की तीन साल की उपलब्धियों का भी बखान किया। सम्मेलन में यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष मोहम्मद एबाद ने वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान कार्यकर्ताओं को किया। इस मौके पर शहर दक्षिण विधायक परवेज अहमद टंकी, कृष्णमूर्ति सिंह यादव, सैय्यद इफ्तेखार हुसैन, अब्दुल सलमान, दान बहादुर, विनोद चंद्र दुबे, शाहिद प्रधान आदि मौजूद रहे।