फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Message on social networking sites are St.

सोशल साइट्स पर संत दे रहे संदेश 

Sat, 13 Aug 2016 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 13 Aug 2016 03:04 AM IST
विज्ञापन
Message on social networking sites are St.
स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
आजादी की 70वीं वर्षगांठ त्योहार की तरह मनाया जाएगा। सोशल साइट्स के जरिए संत-महात्मा लोगों को संदेश देकर देशभक्ति की अलख जगा रहे हैं। अभियान के तहत व्हाटसएप, फेसबुक , ट्विटर समेत तमाम सोशल साइट्स पर संतों की ओर से देशभक्ति से ओतप्रोत संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं।  शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती, शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती, जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद, गंगा सेवा अभियानम् के संयोजक स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर कैलाशानंद ब्रह्मचारी, दाती महाराज, योगगुरु स्वामी आनंद गिरि आदि फेसबुक पर स्वतंत्रता दिवस उल्लासपूर्वक मनाने की अपील कर रहे हैं। 
विज्ञापन


शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने धर्म मंच पेज पर जयहिंद, वंदे मातरम के नारे के साथ स्वतंत्रता दिवस त्योहार की तरह मनाने का संदेश है। 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शंकराचार्य सर्वस्यम ग्रुप और फेसबुक पर धर्म ध्वजा एवं राष्ट ध्वज साथ फहराने का संदेश दिया है। योगगुरु स्वामी आनंद गिरि कहते हैं, संतों की ओर से आजादी का पर्व धूमधाम से मनाया जाना सुखद है।
विज्ञापन


 स्वतंत्रता दिवस पर बाघम्बरी मठ गद्दी, शंकराचार्य आश्रम अलोपीबाग, झूंसी स्थित टीकरमाफी आश्रम, पंचायती अखाड़ा निर्मल, बड़ा उदासीन अखाड़ा, महानिर्वाणी अखाड़ा आश्रम आदि में झंडारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस पर मालवीय नगर स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर में तिरंगे के रंग में गोपेश्वर महादेव सजेंगे। व्यवस्थापक मुकेश मेहरोत्रा के मुताबिक सावन के आखिरी सोमवार को स्वतंत्रता दिवस होने के कारण भोलेनाथ का शृंगार केसरिया, हरे और सफेद रंग के फूलों से किया जाएगा, बाद में भंडारा भी होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed