फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Merry Christmas: Jesus born as the light of the world, churches bathed in light, competition to light candles

Merry Christmas : जगत की ज्योति बनकर जन्मे यीशु, रोशनी से नहाए गिरजाघर, कैंडल जलाने की होड़

Mon, 25 Dec 2023 01:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 Dec 2023 01:24 PM IST
सार

मानव कल्याण के लिए धरा पर प्रभु यीशु के आगमन के साथ ही आधी रात को लोग गिरजाघरों में उमड़ पड़े। गिरजाघरों से लेकर मसीही समुदाय के हर घर में प्रभु यीशु के आगमन की झांकियां और गोशालाएं सजाई गईं।

विज्ञापन
Merry Christmas: Jesus born as the light of the world, churches bathed in light, competition to light candles
क्रिसमस पर मिड नाइट सर्विस में सेंट जोसेफ कैथिड्रल में प्रभु यीशु के जन्म के बाद दिखाते बिशप लुईस - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रोशनी से नहाए गिरजाघरों में घास-फूस से सजाई गईं गोशालाओं में रविवार की आधी रात प्रभु यीशु का जन्म होते ही चारों ओर खुशियां छा गईं। बाइबिल पाठ के साथ कैरल सिंगिंग के जरिये यीशु के आगमन पर सामूहिक आराधना की गई। दया, करुणा, प्रेम के संदेशों को सुनाया गया। गिरजाघरों के बाहर मोमबत्ती जलाकर लोगों ने खुशी का इजहार किया।

विज्ञापन


मानव कल्याण के लिए धरा पर प्रभु यीशु के आगमन के साथ ही आधी रात को लोग गिरजाघरों में उमड़ पड़े। गिरजाघरों से लेकर मसीही समुदाय के हर घर में प्रभु यीशु के आगमन की झांकियां और गोशालाएं सजाई गईं। गिरजाघरों में बाइबिल के पाठ के साथ ही बोन फायर और यीशु के मिस्सा बलिदान का संदेश दिया दिया।
विज्ञापन


आधी रात को मिडनाइट सर्विस के साथ ही प्रभु यीशु के जन्म का उत्सव छा गया। कैरल सॉन्ग पर लोग झूमते-थिरकते रहे। रंग-बिरंगी रोशनी से नहाए सेंट जोसेफ कैथिड्रल चर्च में सजी गोशाला के बीच प्रभु यीशु का जन्म हुआ। रात 11:30 बजे बिशप लुइस मस्करेहनस ने प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर प्रेम, दया, मानवता और जीवन के प्रकाश का संदेश दिया। इसके बाद बालक यीशु के आशीष से सबको नवाजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Merry Christmas: Jesus born as the light of the world, churches bathed in light, competition to light candles
यीशू मसीह के जन्म के बाद प्रार्थना करते मसीही समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला।

इसके बाद बिशप ने पल्ली पुरोहित स्टीवन मनोज, पादरी अनिल माइकल, पादरी जार्ज, केविल प्रधान, जोसेफ मस्करेहनस के साथ मिलकर मिस्सा बलिदान चढ़ाया। रात 12 बजे तक चर्च में आराधना होती रही। महिलाएं, बच्चे प्रार्थना में शामिल हुए। इस दौरान चर्च में जीवन की ज्योति के रूप में कैंडल लाइट जलाकर प्रार्थना की गई।

रंग-बिरंगी झालरों से सजे सीएनआई के लखनऊ डायोसिस के ऑल सेंट्स कैथ्रिडल (पत्थर गिरजाघर) में प्रभु यीशु के जन्म की मोहक झांकी सजाई गई। यहां लखनऊ डायोसिस के बिशप मॉरिस एडगर दॉन की मौजूदगी में रात 11:30 बजे मिडनाइट सर्विस हुई। बिशप ने बाल रूप में यीशु के जन्म पर मानवता, प्रेम, करुणा और दया भावना के साथ समाज को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

इसी तरह म्योराबाद स्थित सेंट पीटर्स चर्च के सामने ग्राउंड में शाम 7:30 बजे प्रभु यीशु के जन्म की खुशी मेंं जमकर आतिशबाजी हुई। कैरल सॉन्ग पर मसीही समाज के लोग झूमते रहे। इसके बाद पुरोहित प्रवीण मैसी ने रात करीब 11 बजे मिडनाइट सर्विस कराई। इस दौरान बोन फायर के बाद प्रेम, दया, करुणा का संदेश दिया गया। चर्च में मसीही समाज के सैकड़ों लोगों ने प्रार्थना में हिस्सा लिया। पीडी टंडन पार्क के सामने स्थित सेंट पॉल चर्च में पुरोहित सैमुएल पी लाल ने आधी रात को प्रभु यीशु के जन्म का संदेश दिया।

Merry Christmas: Jesus born as the light of the world, churches bathed in light, competition to light candles
यीशू मसीह के जन्म के बाद प्रार्थना करते मसीही समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला।

प्रभु यीशु जगत की ज्योति के रूप में हैं। यीशु का जन्म गरीब, दुखियों के उद्धार और अज्ञान को दूर करने के लिए हुआ है। इस शुभ घड़ी में हर व्यक्ति को अपने जीवन में प्रेम और दया का भाव पैदा करना चाहिए। - बिशप मॉरिस एडगर दॉन, बिशप-डायोसिस ऑफ लखनऊ

लाल गिरजा और कटरा चर्च में यशु के जन्म की सजी झांकी, कैरल सिंगिंग की धूम

कटरा चर्च में रविवार की रात बालक यीशु के जन्म के साथ ही मानवता-प्रेम की जीत के लिए विशेष आराधना की गई। रात 12 बजे मिडनाइट सर्विस के साथ ही पादरी मनीष जैदी ने जीवन की ज्योति के रूप में अवतरित हुए प्रभु यीशु से मानव को कष्टों से मुक्ति दिलाने के लिए आराधना की। इस दौरान बच्चों, महिलाओं ने चर्च परिसर में कैंडल के रूप में जीवन की ज्योति जलाई। कैरल सिंगिंग के साथ आराधना के गीत गूंजते रहे। इसी तरह लाल गिरजाघर में फादर अमिताभ रॉय ने प्रभु यीशु के जन्म का संदेश दिया। जमुना चर्च में भी यीशु के जन्म की भव्य झांकी सजाई गई और जन्मोत्सव मनाया गया।

Merry Christmas: Jesus born as the light of the world, churches bathed in light, competition to light candles
क्रिसमस पर रोशनी से नहाया गिरजाघर। - फोटो : अमर उजाला।

आज होंगी सामूहिक प्रार्थनाएं, सेंट जोसेफ चर्च में तीन दिन तक मेला

क्रिसमस पर्व पर सोमवार की सुबह शहर के गिरजाघरों में सामूहिक प्रार्थनाएं होंगी। इसके लिए भव्य तैयारियां की गई हैं। पुरोहितों ने मसीही समुदाय के लोगों से समय से चर्चों में प्रवेश की अपील की है। सेंट जोसेफ चर्च में प्रार्थना के साथ ही तीन दिन का मेला लगेगा। इसके अलावा सीएनआई के लखनऊ डायोसिस और अन्य गिरजाघरों में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर सुबह प्रार्थनाएं होंगी। पत्थर गिरजाघर में भी मेला लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed