फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Merit of other posts will be prepared on the basis of the same exam

एक ही परीक्षा के आधार पर तैयार होगी अन्य पदों की मेरिट

Fri, 14 Jul 2017 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद। Updated Fri, 14 Jul 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
Merit of other posts will be prepared on the basis of the same exam
यूपी अधीनस्‍थ सेवा चयन आयोग - फोटो : amar ujala
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की  ग्रेजुएट लेवल सेलेक्शन पोस्ट परीक्षा 2017 अंडर फेस थ्री (बी) के लिए जिन अभ्यर्थियों ने एक से अधिक पदों के लिए आवेदन किए हैं, उन्हें एक ही परीक्षा में शामिल होना होगा। इसी परीक्षा में प्राप्त नंबरों के आधार पर ही अन्य पदों की मेरिट तैयार की जाएगी। इस संबंध में एसएससी ने बृहस्पतिवार को दिशानिर्देश भी जारी कर दिया।
विज्ञापन


एसएससी की ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 16 जुलाई को होनी है। इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय से जुडे़ मध्य क्षेत्र के उत्तर प्रदेश एवं बिहार से इस परीक्षा में 2142 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस ऑनलाइन परीक्षा के लिए इलाहाबाद में चार केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में घड़ी, किताब, पेन, मोबाइल, कैल्यूलेटर, ब्ल्यूटुथ आदि इलेक्ट्रानिक डिवाइस को प्रतिबंधित किया गया है। रफ कार्य के लिए पेन-पेंसिल, पेपर आदि परीक्षा केंद्र पर ही उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


एसएससी 151 श्रेणी के लिए ग्रेजुटए लेविल सेक्शन पोस्ट परीक्षा आयोजित कर रहा है। एसएससी के क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान ने बताया कि इसके लिए जिन अभ्यर्थियों ने एक से अधिक पदों पर आवेदन किए हैं, वे एक ही परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा में प्राप्त नंबरों के आधार पर ही अन्य पदों की मेरिट तैयार होगी। परीक्षा के उपरांत हर पद के लिए अलग-अलग मेरिट बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed