फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Merged dealer for Allahabad bandh

इलाहाबाद बंद के लिए एकजुट हुए व्यापारी

Thu, 29 Jun 2017 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 29 Jun 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) की खामियों को लेकर 30 जून को इलाहाबाद बंद का तमाम व्यापारी संगठनों ने समर्थन किया है। शहर में शतप्रतिशत बंदी के लिए बुधवार को व्यापारियों ने रणनीति बनाई। प्रयाग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, सिविल लाइंस व्यापार मंडल, सर्व समाज उद्योग व्यापार मंडल आदि के पदाधिकारियों ने दावा किया कि जीएसटी की खामियों के विरोध में इस बार की बंदी ऐतिहासिक होगी।
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने कहा केंद्र सरकार की तानाशाही है जीएसटी

प्रयाग व्यापार मंडल की ओर से अध्यक्ष विजय अरोरा के नेतृत्व में हुई बैठक में एक जुलाई से लागू होने वाले जीएसटी को सरकार की तानाशाही करार दिया गया। कहा गया कि व्यापारी अभी नोटबंदी से उबर नहीं सके हैं और अब यह नया कानून व्यापारियों को परेशान कर रहा है। बैठक में खोवा मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष गुरू चरण अरोरा ने कहा कि सरकार कपड़े तक में जीएसटी लगा रही है। इससे कपड़ा व्यापार जबर्दस्त प्रभावित होगा। सरकार कपड़े को जीएसटी से मुक्त कराए। बैठक में जिलाध्यक्ष मो. कादिर ने कहा कि सरकार जेल के नाम पर व्यापारियों को डराकर जीएसटी को लागू करवाना चाहती है। इलाहाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के राणा चावला ने कहा कि अगर सरकार ने जीएसटी के प्रावधानों को सरल नहीं किया तो व्यापार चौपट हो जाएगा। बैठक में सुहेल अहमद, अनीता जायसवाल, अरुण केसरवानी, सरकार जोगिंदर सिंह, सरदार अजीत सिंह, दिनेश सिंह, संजय जायसवाल, लालू मित्तल, पंकज सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जीएसटी की विसंगतियों के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से 30 जून को शांति जुलूस निकाला जाएगा। बुधवार को संगठन के महामंत्री योगेश गोयल, जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में कहा गया कि जीएसटी का स्वागत है, लेकिन इसमें तमाम विसंगतियां हैं। कहा कि इसके विरोध में 30 जून को सुभाष चौराहे से जुलूस निकाला जाएगा जो तमाम इलाकों में भ्रमण करता हुआ वापस सुभाष चौराहे पर ही समाप्त होगा। बैठक में अमरेश गुप्ता, नवीन अग्रवाल, प्रदीप रस्तोगी, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को ठठेरी बाजार में हुई। बैठक में जीएसटी को तुगलकी फरमान बताया गया। कहा गया कि संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने 30 जून को भारत बंदी का आह्वान किया है। इसे पूर्ण रूप से सफल बनाया जाएगा। बैठक में सुशांत केसरवानी, रमेश केसरवानी, विनय जायसवाल, संतोष कुमार, राजेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, सिविल लाइंस व्यापार मंडल ने भी 30 जून को भारत बंद का समर्थन किया है। अध्यक्ष सुशील खरबंदा के मुताबिक 30 जून को सिविल लाइंस बाजार बंद रहेगा। बैठक में बलबीर कोहली, शिवशंकर सिंह, रितेश सिंह, राहुल अग्रवाल, विशाल कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed