फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mercury rolled, cold rose, fog dense

पारा लुढ़का, ठंड बढ़ी, घना कोहरा भी छाया

Fri, 25 Dec 2020 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Mercury rolled, cold rose, fog dense
Mercury rolled, cold rose, fog dense - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। दिन में तेज धूप खिलने के बाद भी बृहस्पतिवार को तापमान लुढ़क गया। इससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया। शाम से ही धुंध छा गई। देर रात से ही घना कोहरा परेशानी का कारण बना। मौसम वि भाग ने अगले 24 घंटे में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। पूर्वानुमान है कि अभी तापमान में उठापटक जारी रहेगी। पारा और गिरेगा, ठंड बढेगी।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान करीब एक डिग्री कम होकर 25.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रात का तापमान संग कोहरा भी घना हो गया। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वातावरण में नमी का स्तर भी ऊपर ही रहा। आर्द्रता अधिकतम 95 और न्यूनतम 66 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक ठंड के लिहाज से अगले 24 घंटे अहम हैं। दिन ही रात का तापमान भी गोता लगाएगा। ठंड का प्रकोप अभी और बढ़ेगा। सुबह घना कोहरा रहेगा फिर धूप खिलेगी। साफ मौसम के बाद भी हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सितम बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed