फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Men's movement now preparing for the answer key

अब मेंस की उत्तर कुंजी के लिए आंदोलन की तैयारी

Mon, 16 May 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 16 May 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Men's movement now preparing for the answer key
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस और लोअर सबऑर्डिनेट की भर्तियाें की मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करने की मांग भी तेज हो गई है। प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। कई बार आयोग को रिजल्ट भी बदलने पड़े। इसके अलावा लोअर सबऑर्डिनेट-2013 की मार्कशीट को लेकर भी अभ्यर्थियों में असंतोष है। इसके मद्देनजर मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करने की मांग को लेकर प्रतियोगी आंदोलन करने के साथ कोर्ट जाने की तैयारी में भी हैं।
विज्ञापन


लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-जे प्रारंभिक परीक्षा के दो प्रश्नों के गलत जवाब को सही मानकर रिजल्ट घोषित कर दिया। हाईकोर्ट ने इस आधार पर परिणाम संशोधित करने का आदेश दिया है। इससे पहले भी आयोग को रिजल्ट बदलने पड़े थे। एक परीक्षा में तो 14 प्रश्न के गलत जवाब को आयोग ने सही मान लिया था। इसके अलावा आयोग की ओर से शनिवार को लोअर सबऑर्डिनेट-2013 की मार्कशीट और कटऑफ जारी किया गया है। कई अभ्यर्थी उन्हें मिले प्राप्तांक से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि मुख्य परीक्षा में उन्हें अधिक नंबर मिलने चाहिए।
विज्ञापन


इन आरोपों के बीच प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति की ओर से मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करने की मांग की गई है। समिति के अवनीश पांडेय का कहना है कि लोअर सबऑर्डिनेट मुख्य परीक्षा में वस्तुनिष्ठ आधारित पेपर होते हैं। इसके अलावा पीसीएस में भी सामान्य अध्ययन का पेपर वस्तुनिष्ठ आधारित होता है। उनका कहना है कि इन प्रश्न पत्रों की भी उत्तर कुंजी जारी होनी चाहिए। अवनीश का कहना है कि मांग का ज्ञापन आयोग में सौंपा जाएगा। मांग नहीं मानी गई तो वे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed