फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Men JEE merit of each one of the points battle

जेईई मेंस की मेरिट को एक-एक अंक की लड़ाई

Sat, 04 Jun 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 04 Jun 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
Men JEE merit of each one of the points battle
cbse net
सीबीएसई की ओर से अप्रैल हुई जेईई मेंस की परीक्षा और बारहवीं की परीक्षा के अंकों को मिलाकर अंतिम मेरिट जारी करने की तैयारी चल रही है। बोर्ड के अधिकारी मेरिट को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। सीबीएसई के पास बारहवीं के छात्रों की ओर से जेईई मेंस में अंक कम होने पर बोर्ड परीक्षा के अंकों की स्क्रूटनी के लिए आवेदन किए गए हैं।
विज्ञापन


बोर्ड ने परीक्षार्थियों के कैरियर को ध्यान में रखकर छात्रों की कॉपियों का गहनता से मूल्यांकन करके नई रैंक तैयार की है। बोर्ड ने परीक्षार्थियों से जेईई मेंस के लिए जारी प्रोफार्मा के आधार पर रिपोर्ट भेजने को कहा है। किसी भी छात्र के साथ अन्याय न हो इसकेलिए कॉपियों की स्क्रूटनी में एक-एक अंक की समीक्षा की गई है। एक अंक के अंतर से कोई छात्र बाहर न हो जाए, इसके लिए बोर्ड के अधिकारी कॉपी की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


जेईई मेंस 2016 परीक्षा का आयोजन तीन अप्रैल (ऑफलाइन), नौ एवं दस अप्रैल (ऑनलाइन) को कराई गई थी। इसका परिणाम 27 अप्रैल को घोषित किया गया। जेईई मेंस परीक्षा में 12 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। जेईई मेंस में सफल होने वाले परीक्षार्थियों को ट्रिपलआईटी, एनआईटी, सीएफटीआई में प्रवेश होगा, जबकि जेईई एडवांस पास करने वालाें को आईआईटी एवं आईएसएम में प्रवेश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed