{"_id":"5a3423bb4f1c1b6a678c2025","slug":"memorial-of-the-nation-to-commemorate-the-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सेनानियों की स्मृति को राष्ट्र का नमन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सेनानियों की स्मृति को राष्ट्र का नमन’
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 16 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘स्वतंत्रता संग्राम में अपना सबकुछ न्यौछावर करने वाले सेनानियों की स्मृति को राष्ट्र का नमन।’ दो दिनी कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को इलाहाबाद आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क पहुंचे। उन्हाेंने आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद विजिटर रजिस्टर में इस टिप्पणी के साथ पूरे देश की तरफ से स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उनका वाहन पार्क के मुख्य गेट पर ही रुका और वहां से वह पैदल ही प्रतिमा तक गए। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल राम नाईक, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और स्वास्थ्य मंत्री डॉ.सिद्धार्थ नाथ सिंह भी रहे।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति और राज्यपाल विशेष यान से तकरीबन एक बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। वहां उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, महापौर अभिलाषा गुप्ता ने उनका स्वागत किया। महापौर ने राष्ट्रपति को स्मृति चिह्न प्रदान किया। राष्ट्रपति सभी के साथ दिन में तकरीबन 1.15 बजे सर्किट हाउस पहुंचे। वहां से वह सवा तीन बजे चंद्रशेखर आजाद पार्क पहुंचे। राष्ट्रपति तथा अन्य अतिथियों ने माल्यार्पण के बाद प्रतिमा की परिक्रमा की। वहां राष्ट्रपति ने विजिटर रजिस्टर में टिप्पणी के साथ देशवासियों की तरफ से शहीदों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। इसके बाद वह मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए और फिर तकरीबन पांच बजे सर्किट हाउस वापस चले गए।
राष्ट्रपति के पहुंचने से काफी पहले ही चंद्रशेखर आजाद पार्क के सामने का मार्ग रोक दिया गया था। आम लोगों को वहां से हटा भी दिया गया था। इसके बावजूद कुछ दूरी पर सैकड़ों लोग जमा रहे और उनमें राष्ट्रपति को देखने की होड़ रही। चूंकि, राष्ट्रपति मुख्य गेट पर ही उतर गए और माल्यार्पण के बाद बाहर तक पैदल भी आए। ऐसे में लोगों की उन्हें देखने की इच्छा पूरी हुई और लोगों ने उनके बाहर आते ही ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए।
विज्ञापन
राष्ट्रपति के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम को इलाहाबाद पहुंच गए। पहले उन्हें राष्ट्रपति के साथ ही आना था, लेकिन बाद में कार्यक्रम संशोधित हो गया। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में राष्ट्रपति से मुलाकात की। मुख्यमंत्री विशेष विमान से बमरौली आए और वहां से सड़क मार्ग से सर्किट हाउस पहुंचे।
12.55- लखनऊ से विशेष विमान से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे।
1.15- सर्किट हाउस पहुुंचे।
2.50- तक लंच आदि, फिर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क के लिए रवाना।
3.00- शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क पहुंचकर माल्यार्पण किया।
3.15- एमएनएनआईटी के लिए रवाना।
5.00- एमएनएनआईटी से सर्किट हाउस के लिए रवाना।
7.00- सर्किट हाउस में चुनिंदा लोगों से मुलाकात।
8.00- सर्किट हाउस में भोजन, रात्रि विश्राम।