{"_id":"5c17f508bdec2256ae0cb157","slug":"members-will-be-involved-in-interviews-throughout-the-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल भर इंटरव्यू में ही उलझे रहेंगे सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल भर इंटरव्यू में ही उलझे रहेंगे सदस्य
Tue, 18 Dec 2018 12:42 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
लोक सेवा आयोग का रिजल्ट जारी
- फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के नए सदस्य साल भर इंटरव्यू की प्रक्रिया में ही उलझे रहेंगे। कार्यभार संभालते ही पीसीएस-2016 के इंटरव्यू से उनकी अहम जिम्मेदारी की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि, इंटरव्यू के साथ आयोग के सदस्यों के पास कई दूसरी जिम्मेदारियां भी हैं, लेकिन आयोग की प्राथमिकता यही है कि सभी पुरानी परीक्षाओं के इंटरव्यू कराकर अंतिम चयन परिणाम शीघ्र घोषित कर दिया जाए ताकि बैकलॉग को कम किया जा सके।
आयोग आरओ/एआरओ-2017 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर चुका है। अब मुख्य परीक्षा होनी है और इसके बाद इंटरव्यू होंगे। इसके साथ ही पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा हो चुकी है। परिणाम घोषित होने के बाद इंटरव्यू शुरू करा दिया जाएगा। पीसीएस-2018 की प्रारंभिक परीक्षा हो चुकी है। इसका परिणाम जारी होने के बाद मुख्य परीक्षा होगी और उसका परिणाम आने पर इंटरव्यू कराए जाएंगे। ये सभी इंटरव्यू अगले साल होने हैं। इसके अलावा आयोग आरआई टेक्निकल के 70 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए हुए लिखित परीक्षा का परिणाम शीघ्र घोषित करने जा रहा है। परिणाम आने के बाद प्रैक्टिकल और इंटरव्यू कराए जाएंगे। इसके साथ ही आयोग में सीधी भर्ती के तहत भी इंटरव्यू चल रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, वर्ष 2019 की परीक्षाएं समय से संपन्न कराई जा सकें, इसका दारोमदार भी नए सदस्यों पर होगा। ऐसे में आयोग में नियुक्ति सभी नए सदस्य अगले साल इंटरव्यू कराने में ही व्यस्त रहेंगे। उनकी व्यस्तता के कारण आयोग के अन्य कार्य प्रभावित हो सकते हैं।