फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Member of international gang smuggling Indian fake currency arrested, reward of 25 thousand

Arrested : भारतीय जाली मुद्रा की तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, 25 हजार का था इनामी

Fri, 23 Jun 2023 12:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 23 Jun 2023 12:33 PM IST
सार

बीते 11 अगस्त 2022 को एसटीएफ की फील्ड इकाई द्वारा भारतीय जाली मुद्रा की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों मदन लाल हरिजन निवासी महेशपुर थाना लालगंज प्रतापगढ़ व बबलू चौरसिया निवासी थम्मन का पुरवा, कल्यानपुर मऊआइमा काे नैनी से गिरफ्तार कर उनके पास से तीन लाख चालीस हजार के जाली नोट बरामद किए गए थे।

विज्ञापन
Member of international gang smuggling Indian fake currency arrested, reward of 25 thousand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय जाली मुद्रा की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य व नैनी थाने के पच्चीस हजार के इनामी विश्जजीत सरकार को बृ़हस्पतिवार को एसटीएफ ने छिवकी रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया विश्वजीत सरकार पुत्र गेंदु सरकार निवासी जयनपुर थाना वैष्णव नगर जनपद मालदा, पश्चिम बंगाल का निवासी है। उसके पास से आधार कार्ड, मोबाइल के अलावा 1020 रुपये नगद बरामद हुआ है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, दरोगा वेद प्रकाश पांडेय, मुख्य आरक्षी अजय सिंह यादव, मुख्य आरक्षी प्रभंजन पांडेय, मुख्य आरक्षी पंकज तिवारी, आरक्षी किशन चंद्र की टीम नैनी क्षेत्र आपराधिक अभिसूचना संकलन में व्यस्त थी। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि भारतीय जाली मुद्रा का कारोबार करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य विश्वजीत जो 25 हजार का इनामी भी है, वह छिवकी स्टेशन के पास अपने किसी साथी से जाली मुद्रा के लेनदेन को लेकर मौजूद है। जानकारी मिलने के बाद टीम ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

बता दें कि बीते 11 अगस्त 2022 को एसटीएफ की फील्ड इकाई द्वारा भारतीय जाली मुद्रा की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों मदन लाल हरिजन निवासी महेशपुर थाना लालगंज प्रतापगढ़ व बबलू चौरसिया निवासी थम्मन का पुरवा, कल्यानपुर मऊआइमा काे नैनी से गिरफ्तार कर उनके पास से तीन लाख चालीस हजार के जाली नोट बरामद किए गए थे। एसटीएफ का कहना है कि यह रुपये सुभाष मंडल द्वारा विश्वजीत सरकार के माध्यम से मदनलाल व बबलू चौरसिया उपरोक्त को मालदा में दिया गया था। मदन लाल व बबलू चौरसिया माफिया अच्छेलाल चौरसिया के सहयोगी हैं। उनके कहने पर सुभाष मंडल से भारतीय जाली मुद्रा लेने मालदा पश्चिम बंगाल गए थे।

विज्ञापन

यहां से तीन लाख चालीस हजार रूपये के नोट सुभाष मंडल व विश्वजीत सरकार से लिए थे। मामले में सुभाष मंडल व विश्वजीत सरकार फरार चल रहे थे। उनपर 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। 2019 में एसटीएफ फील्ड इकाई ने सुभाष मंडल, विश्वजीत सरकार सहित पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2.42लाख रुपये भारतीय जाली मुद्रा बरामद की था। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विश्वजीत सरकार ने पूछताछ में बताया था कि नौ अगस्त 2022 को सुभाष मंडल के कहने पर अच्छे लाल चौरसिया द्वारा भेजे गए मदन लाल व बब्लू चौरसिया को 3.40 लाख रुपये की भारतीय जाली मुद्रा दी गई थी। इसके पहले भी वह भारतीय जाली मुद्रा का काम करने वाले पश्चिम बंगाल के नकली नोट के माफिया दीपक मंडल व उसके रिश्तेदार एवं सहयोगी सुभाष मंडल के साथ मिलकर करता रहा है। वर्ष 2019 में सिविल लाइन क्षेत्र में जाली मुद्रा के साथ सुभाष मंडल सहित उसे और उसके साथियों को गिरफ्तार किया गया था। इसी मुकदमे के सिलसिले में वह आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed