{"_id":"5dd058f48ebc3e54fe124954","slug":"meja-power-project-employees-protest-candle-march-in-protest-against-privatization-meja-news-ald2603829200","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के विरोध में मेजा पॉवर प्रोजेक्ट के कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकाल किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के विरोध में मेजा पॉवर प्रोजेक्ट के कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकाल किया विरोध प्रदर्शन
Sun, 17 Nov 2019 02:41 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
कैंडल मार्च निकालते मेजा पॉवर प्रोजेक्ट के कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के एनटीपीसी लिमिटेड के प्रस्तावित निजीकरण के फैसले के खिलाफ एनटीपीसी कार्यपालक संघ बैनर तले मेजा पॉवर प्रोजेक्ट के कर्मचारियों ने परिजनों संग कैंडल मार्च निकाल कर विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
एनटीपीसी कार्यपालक संघ के महासचिव धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में मेजा पॉवर प्रोजेक्ट के आवासीय परिसर के गेट पर प्रदर्शन कर निजीकरण के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान धमेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार का एनटीपीसी के निजीकरण का फैसला ठीक नहीं है।
विज्ञापन
इससे एनटीपीसी अपने उद्देश्यों से भटक जाएगी। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी सरकार को हर साल करीब11 से 13 हजार करोड़ रुपये मुनाफा देती है। इसके आसपास कोई भी निजी कंपनी प्रतिद्वंद्विता में नहीं है। ऐसे में इसका निजीकरण कहीं से भी तर्कसंगत नहीं हैं।
विज्ञापन
एनटीपीसी एग्जेक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर, सरकार अपने निजीकरण के फैसले को समाप्त नहीं करती है तो एनटीपीसी की सभी परियोजनाओं में बिजली उत्पादन बंद कर दिया जाएगा। जिससे पूरे देश में बिजली का संकट गहरा जाएगा।
जिसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की ही होगी। विरोध प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की तादाद में कर्मचारी मौजूद रहे। कैंडल मार्च में एनटीपीसी कर्मियों के अलावा आवासीय परिसर की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।