फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Medicine shops opened around hospitals

अस्पतालों के आसपास खुलीं दवा की दुकानें

Mon, 23 Mar 2020 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Medicine shops opened around hospitals
Medicine shops opened around hospitals - फोटो : ALDCOMPACT
थोक दवा विक्रेताओं के लिए भ्रम की स्थिति
विज्ञापन

मेडिकल स्टोरों पर नहीं हैं मास्क, सैनिटाइजर
प्रयागराज। रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान स्वरूपरानी, काल्विन, डफरिन, बेली, कमला नेहरू अस्पतालों के सामने और आसपास दवा की दुकानें खुली रहीं। इलाहाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के मुताबिक शासन, प्रशासन के अगले निर्देश तक यही व्यवस्था लागू रहेगी। वहीं थोक दवा की दुकानें खुलेंगी या नहीं, इस पर भ्रम की स्थिति बनी है। थोक दुकानों के न खुलने से मेडिकल स्टोरों पर जरूरी दवाओं की अनुपलब्धता हो सकती है।
जनता कर्फ्यू के दौरान रविवार को दवा की दुकानों पर ग्राहक नाममात्र के रहे। उन्हीं लोगों ने दवाएं खरीदीं, जिनके मरीज अस्पताल में भर्ती थे, या गंभीर थे। जो मेडिकल स्टोर खुले वहां मास्क और सैनिटाइजर नहीं रहा। लोगों ने इन्ही दो वस्तुओं के साथ पैरासीटामाल के बारे में पूछताछ की। अन्य लोगों ने जरूरी दवाओं की खरीद करते रहे।
विज्ञापन

इलाहाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल दुबे के मुताबिक दुकानों के खुलने के बारे में शासन के निर्देशों का अनुपालन किया जाएगा। कोशिश होगी कि लोगों को दवाओं की किल्लत का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि शनिवार को लोगों ने एक या दो नहीं दस दिन के हिसाब से दवाएं खरीदी हैं। फुटकर में भी दवाओं की बिक्री तेज रही। निर्देश मिलने पर स्टाफ को बुलाना पड़ेगा। थोक दवा के व्यापार में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होती है। वहीं एसोसिएशन के महामंत्री परमजीत सिंह ने बताया कि दवा की थोक या फुटकर दुकानों के खुलने के बारे में स्थिति साफ नहीं है। प्रशासन जैसी व्यवस्था करेगा, वैसा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed