{"_id":"6980fbae56b4ed12cc0cb65e","slug":"medical-team-constituted-for-postmortem-in-case-of-cow-beating-to-death-naini-news-c-417-1-nan1012-3155-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: गोवंश को पीटकर मारने में पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: गोवंश को पीटकर मारने में पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल टीम गठित
Tue, 03 Feb 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
बेसहारा गोवंश को आधा दर्जन लोगों द्वारा घेर कर पीटने और घसीटने से मौत के मामले में गोवंश के पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल टीम गठित की गई है।
क्षेत्र के सराय केशव उर्फ बागी निवासी प्रवीण कुमार मिश्र के मुताबिक 24 जनवरी की शाम गांव के आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडे से बेसहारा गोवंश को पीटा और उसे बांधकर घसीटा इससे गोवंश की मौत हो गई। मौत के बाद जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफन कर दिया गया।
पुलिस को शिकायत के बाद पशु चिकित्सा अधिकारी मऊआइमा डॉ. उदय प्रताप पटेल ने तीन सदस्यीय मेडिकल टीम का गठन किया है। उन्होंने बताया कि वीडियोग्राफी के साथ गोवंश का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।