फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   medical colleges got 23 new assistant professor

मेडिकल कॉलेजों को मिले 23 असिस्टेंट प्रोफेसर

Wed, 04 Nov 2020 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
medical colleges got 23 new assistant professor
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेजों को 23 नए असिस्टेंट प्रोफेसर (सामान्य मेडिसिन) मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने इन पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। साक्षात्कार 28 एवं 29 अक्तूबर को आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

आयोग ने 27 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित किया था, जिसमें 12 पद अनारक्षित, 11 पद अन्य पिछड़ा वर्ग और चार पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। आयोग ने इनमें से 23 पदों का अंतिम चयन परिणाम घोषित किया है। अन्य पिछड़ा वर्ग के तीन और अनुसूचित जाति का एक पद आयोग की ओर से निर्धारित मानक के अनुसार अर्ह अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण खाली रह गए। इन पदों को पुनर्विज्ञापित करने की संस्तुति की गई है। श्रेष्ठता क्रम में जारी किए गए परिणाम में विजय कुमार राय मेरिट में शीर्ष पर है, जबकि अंकित कुमार चतुर्वेदी को दूसरा एवं महक लाम्बा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

इनके अलावा प्रत्यूष कुमार, बेचन कुमार गौतम, अभिषेक कुमार मिश्र, डॉ. शैलेंद्र कुमार यादव, महेंद्र पाल सिंह, जितेंद्र शुक्ला, आशुतोष पाठक, अल्पिका शुक्ला, संजय कुमार यादव, राजीव वर्मा, आनंद सिंह, उपेंद्र कुमार वर्मा, अजीत सिंह निरंजन, अमित कुमार, धनंजय कुमार वर्मा, राजीव कुमार शाक्य, विनोद कुमार, इंद्रमणि प्रकाश, मोना राजपूत एवं सूर्य कमल का भी चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता अर्थशास्त्र के 10 पदों का परिणाम जारी
प्रयगराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उत्तर प्रदेश विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा (महिला संवर्ग) के तहत राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता अर्थशास्त्र के 10 पदों पर हुई सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया। इनमें पांच पद अनारक्षित, चार पद अन्य पिछड़ा वर्ग और एक पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। इन पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 28 अक्तूबर को आयोजित किया गया था। श्रेष्ठताक्रम में जारी किए गए परिणाम में नेहा विश्वकर्मा, सविता वर्मा, भावना अग्रवाल, पूजा शर्मा, शालिनी सिंह, अनुपमा, ऋतु यादव, प्रीति झा, सोनम एवं कंचन को चयनित घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed