फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Medical college will open in Kaushambi

कौशाम्बी में खुलेगा मेडिकल कालेज

Thu, 29 Aug 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Medical college will open in Kaushambi
Medical college will open in Kaushambi - फोटो : KAUSHAMBI
कौशाम्बी में खुलेगा मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन

शासन की दो सदस्यीय टीम ने कादीपुर स्थित मेला मैदान का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर (कौशाम्बी)। दोआबा में जल्द ही मेडिकल कॉलेज खुलेगा। इसकी तैयारी तेज कर दी गई है। बुधवार को शासन की दो सदस्यीय टीम ने कादीपुर स्थित मेला मैदान की खाली पड़ी भूमि का निरीक्षण किया।

कौशाम्बी में दो साल से मेडिकल कॉलेज खोलने की कवायद चल रही है, लेकिन राजनीतिक खींचतान के कारण मामला लटक जा रहा था। इसी बीच लोकसभा चुनाव के बाद से बदले सियासी समीकरण के चलते कौशाम्बी के विकास को पंख लगने शुरू हो गए। चालू वित्तीय वर्ष में सरकार प्रदेश की कौशाम्बी समेत आठ जनपदों में मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना है। जिला प्रशासन ने इसके लिए पहले ही सिराथू तहसील के कादीपुर गांव स्थित मेला मैदान की खाली पड़ी भूमि चिह्नित कर रिपोर्ट शासन को भेजी थी। सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि इसके बाद से सरकार की तरफ से कवायद तेज कर दी गई है। बुधवार को शासन की ओर से नामित यूपिको के अधिकारियों की दो सदस्यीय टीम कुमार विक्रम की अगुवाई में यहां आई। टीम के साथ स्थानीय स्तर पर राजकीय निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता पंकज चोपड़ा, स्वास्थ्य विभाग के अवर अभियंता डीआर सिंह ने लेखपाल को लेकर चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया। भूमि के एक हिस्से से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को लेकर टीम ने ऐतराज जताया। हालांकि टीम ने हाईटेंशन तार वाले हिस्से की भूमि छोड़ने के बाद भी मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन की जरूरत पूरी हो जाने की उम्मीद जताई है। वहीं डीएम मनीष कुमार वर्मा का कहना कौशाम्बी में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए भूमि चिह्नित कर रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। इसी के तहत शासन ने दो सदस्यीय टीम भेजी थी। जल्द ही जनपदवासियों को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने की उम्मीद है।- मनीष कुमार वर्मा-डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed