फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Medical College: Admission process started in MBBS

मेडिकल कॉलेज : एमबीबीएस में शुरु हुई दाखिले की प्रक्रिया

Thu, 03 Feb 2022 01:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Medical College: Admission process started in MBBS
सर्जन से अधिक फिजिशियन बनने को दे रहे अहमियत
विज्ञापन

0 मेडिकल कॉलेज में पहले दिन 23 छात्रों ने एमबीबीएस में लिया दाखिला
0 7 फरवरी तक खुली रहेगी दाखिले की खिड़की
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रयागराज। नीट एमबीबीएस में दाखिले की खिड़की बुधवार से खुल गई। पहले दिन काउंसलिंग में चयनित 23 छात्र-छात्राएं एसआरएन के टेलीमेडिसिन विभाग में बने सेंटर पर पहुंचे। इस दौरान अभ्यर्थियों ने बातचीत में फिजिशियन बनने पर अधिक रुचि दिखाई। उनका कहना है कि लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए फिजिशियन पर अधिक आश्रित रहना पड़ता है।

एसआरएन के टेलीमेडिशन सेंटर में चल रही दाखिले की प्रक्रिया में एमएलएन मेडिकल कॉलेज की 200 सीटों में से 21 सीटों पर दाखिला लिया गया। वहीं हेरिटेज मेडिकल कॉलेज वाराणसी और मिर्जापुर मेडिकल कॉलेज की एक-एक सीटों पर दाखिला हुआ। पहला दिन होने के कारण अभ्यर्थियों की संख्या कम रही। एमएलएन मेडिकल कॉलेज के साथ ही यूनाइटेड और हेरिटेज मेडिकल कॉलेज की 150-150 और मिर्जापुर मेडिकल कॉलेज की 100 सीटों को मिलाकर कुल 600 सीटों पर दाखिला होना है। 2300 से अधिक रैंक वालों को केजीएमसी में सीट नहीं मिली। जबकि अभ्यर्थियों ने पहले नंबर पर च्वाइस लॉक में रखा था। इसके बाद दूसरे नंबर पर लखनऊ का आरएमएल और कानपुर मेडिकल कॉलेज शामिल था। तीसरे नंबर पर एमएलएन अभ्यर्थियों की पसंद रहा। कई अभ्यर्थियों को लखनऊ जीएसवीएम कॉलेज में सीट तो मिल गई, लेकिन लॉक नहीं हुई। ऐसे में उन्हें एमएलएन से संतोष करना पड़ा। दूसरी ओर नीट पीजी में चल रहे पहले चरण की काउंसलिंग के बाद शुरू हुई दाखिले की प्रक्रिया बुधवार को समाप्त हो गई। पहले चरण में पीजी की 58 सीटों में 50 फुल हो र्गइं। दूसरे चरण की काउंसलिंग के बाद बची हुई आठ सीटों पर दाखिला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed