{"_id":"68683b90a389ec953a040edc","slug":"meat-shops-should-not-be-opened-on-the-kanwar-route-allahabad-news-c-3-ald1053-662028-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कांवड़ मार्ग पर नहीं खुलनी चाहिए मांस की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कांवड़ मार्ग पर नहीं खुलनी चाहिए मांस की दुकानें
Sat, 05 Jul 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 05 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। कांवड़ मार्ग पर मांस-मीट की दुकानें प्रतिबंधित रहेंगी। डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने शुक्रवार को बैठक में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को इसे सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शराब की दुकानों को लेकर भी शासन की गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित किया जाए।
सावन मास 11 जुलाई से शुरू होकर नौ अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कांवड़ यात्रा भी निकाली जाएगी। कांवड़िए संगम, दशाश्वमेध आदि घाटों से जल भरकर काशी विश्वनाथ और अन्य शिवालयों में जाते हैं।
कांवड़ यात्रा में अब एक सप्ताह भी नहीं बचा है, लेकिन शास्त्री ब्रिज पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। कांवड़ मार्ग पर अन्य कई जगहों पर भी गड्ढे हैं। इसे देखते हुए डीएम ने पूरे कांवड़ मार्ग को आठ जुलाई तक गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसे भी देखा जाए कि कहीं जलभराव न हो। मानक से अधिक तेज डीजे बजाने वालों पर भी कार्रवाई की जाए। डीएम ने कांवड़ मार्ग और घाटों पर बिजली, पानी, सफाई, मोबाइल टॉयलेट, चिकित्सकीय सुविधा समेत अन्य इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विभागवार अफसरों की जिम्मेदारी भी तय की। अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजय पाल शर्मा ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। कांवड़ समिति के पदाधिकारियों से अपील की कि उन्हें किसी तरह की भ्रामक सूचना मिलती है तो तत्काल संबंधित थाने में जानकारी दें।
अपर पुलिस आयुक्त ने खानपान की दुकानों पर रेट लिस्ट लगाने और उसी के अनुसार बिक्री करने के निर्देश दिए। बैठक में डीसीपी कुलजीत सिंह, अभिषेक भारती, विवेक चंद्र, एडीएम प्रशासन पूजा मिश्रा, एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह, सीआरओ कुंवर पंकज आदि मौजूद रहे।
बाढ़ संग शहर में जलभराव पर भी रहेगी प्रशासन की नजर
प्रयागराज। बाढ़ की आशंका को देखते हुए नदियों के जलस्तर के साथ शहर में होने वाले जलभराव पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। बाढ़ के दौरान पंपिंग स्टेशनों के पूरी क्षमता से काम न करने पर बारिश और नालों का पानी शहर में फैल जाता है। इसे देखते हुए डीएम ने जलभराव और पंपिंग स्टेशनों की निगरानी के भी निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में एसडीएम सदर अभिषेक सिंह समेत अन्य अफसरों ने दारागंज, शिवकुटी, सलोरी, बघाड़ा आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अभिषेक सिंह का कहना है कि अभी बाढ़ का कोई खतरा नहीं है, लेकिन पूरी तैयारियां की गई हैं। ब्यूरो