फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MDM: Children of council schools presented a sample of culinary art

एमडीएम : रसोइयों की पाक कला प्रतियोगिता में रेखा ने मारी बाजी

Fri, 31 Dec 2021 06:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 Dec 2021 06:04 PM IST
सार

बेसिक शिक्षाधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि निर्णायक समिति ने लॉटरी विधि के माध्यम से मेन्यू (दाल, चावल, बाटी-चोखा,सलाद एवं खीर) का चयन किया गया।

विज्ञापन
MDM: Children of council schools presented a sample of culinary art
मिड-डे-मील - फोटो : FILE

विस्तार

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जनपद स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को नगर क्षेत्र के खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में हुआ। प्रतियोगिता में जिले की 30 रसोइयों ने प्रतिभाग किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनवर्षा की रसोइया रेखा देवी ने बाजी मारी। वहीं, प्राथमिक विद्यालय बगबना की पुष्पा पटेल द्वितीय और संविलयन विद्यालय मुंगराव की सुमन लता तृतीय रहीं।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षाधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि निर्णायक समिति ने लॉटरी विधि के माध्यम से मेन्यू (दाल, चावल, बाटी-चोखा,सलाद एवं खीर) का चयन किया गया। प्रतिभागियों ने सुरक्षा, स्वच्छता और गुणवत्ता को ध्यान रखते हुए व्यंजन तैयार किए। इसके बाद निर्णायक मंडल ने स्टॉल पर जाकर व्यंजन की गुणवत्ता परखी। इसके बाद विजेताओं के नाम की घोषणा की गई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रसोइयां को 3500 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागी को 2500 व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1500 रुपये का चेक दिया गया। शेष 27 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। साथ ही प्रतियोगिता में शामिल सभी रसोइयों को ढाई सौ रुपये का यात्रा भत्ता नगद प्रदान किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक तनुजा त्रिपाठी, जिला कार्यक्त्रस्म अधिकारी मनोज राव रहे। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, राजीव त्रिपाठी, नारायण सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed