फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MBBS seats in UP will increase five hundred

यूपी में एमबीबीएस की बढ़ेंगी पांच सौ सीटें

Thu, 22 Dec 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 22 Dec 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
MBBS seats in UP will increase five hundred
अनु‌‌प्रिया पटेल
बुधवार को इलाहाबाद में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने विभाग की योजनाओं पर चर्चा की। बताया कि चार चरणों में यूपी के 12 मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक बनाए जाने हैं। इसके बाद यूपी में एमबीबीएस की पांच सौ सीटें बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन


बताया कि तीसरे चरण में 150 करोड़ रुपये के बजट से (120 करोड़ केंद्र सरकार, 30 करोड़ राज्य सरकार) इलाहाबाद, गोरखपुर, झांसी, मेरठ में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक तैयार हो रहे हैं। चौथे चरण में कानपुर और आगरा में इस सेवा पर काम होगा। इसके लिए दो-दो सौ करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसमें केंद्र सरकार 120 करोड़ रुपये खर्च करेगी जबकि राज्य सरकार 80 करोड़ रुपये देगी। पहले और दूसरे चरण में एसजीपीजीआई लखनऊ, बीएचयू, जवाहर लाल नेहरू, अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के उच्चीकरण का कार्य हो चुका है। इन सभी मेडिकल कॉलेजों के उच्चीकरण के बाद यूपी में एमबीबीएस की कुल पांच सौ सीटें बढ़ जाएंगी, जबकि पीजी की 18-18 सीटें बढ़ेंगी। 
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि  उनकी सरकार अटल बिहारी बाजपेयी के अभियान को आगे बढ़ा रही है। जल्दी ही सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉकों के निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। अच्छी मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए देश भर के 58 जिला अस्पतालों में मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर उच्चीकरण का काम चल रहा है। इसमें यूपी के पांच जिला अस्पताल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो काम पचास वर्षों में नहीं हो सका है, उसे पांच वर्ष में पूरा किया जाएगा। उन्होंने इलाहाबाद के सांसद श्यामाचरण से इलाहाबाद और बांदा दोनों ही जिलों में चल रहे पीएचसी, सीएचसी में नए प्रोजेक्ट के लिए प्रस्ताव मांगा। कहा कि इन स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी चिकित्सकीय सुविधाएं केंद्र सरकार मुहैया कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed