फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MBBS admission in the name of the cheating case

एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर ठगी में केस

Tue, 27 Dec 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 27 Dec 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
MBBS admission in the name of the cheating case
वारदात
मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का झांसा देकर ठगी के मामले में एक और केस लिखा गया है। गाजियाबाद के वैशाली में फर्म खोलकर ठगी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ तमिलनाडु के एक शख्स की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर लिखकर जांच शुरू की है। इस गिरोह के खिलाफ कोतवाली में एक और गाजियाबाद में भी कई केस दर्ज हो चुके हैं मगर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


तमिलनाडु में कन्याकुमारी निवासी टी जोसेफ का आरोप है कि गाजियाबाद के वैशाली में रहने वाले अजय सिंह ने सरकारी कोटे से मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का झांसा देकर उसने 46 हजार रुपये ऐंठ लिए। उसने मेडिकल कॉलेज परिसर में फर्जी ढंग से काऊंसलिंग भी की। उसने तो कई लाख रुपये की डिमांड की थी लेकिन बतौर एडवांस उसे 46 हजार रुपये ही दिए थे। मगर कथित तौर पर काउंसलिंग के बाद अजय और उसके साथी गायब हो गए।
विज्ञापन


बाद में पता चला कि अजय और उसके साथियों ने मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने के नाम पर दर्जनों लोगों से कई करोड़ रुपये हड़प लिए हैं। टी जोसेफ की शिकायत पर कोतवाली में रविवार को धोखाधड़ी का केस लिखा गया। अजय और उसके साथी ठगों के खिलाफ कोतवाली इलाहाबाद और गाजियाबाद में पहले भी एमबीबीएस में दाखिला कराने का झांसा देकर रकम हड़पने की एफआईआर लिखी जा चुकी है, लेकिन पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed