फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   maximum trains are running right time

ट्रेनों की समय पालनता में हुआ सुधार

Tue, 09 Jun 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
maximum trains are running right time
रेलवे द्वारा एक जून से चलाई जा रही 200 स्पेेशल ट्रेनों में तमाम ट्रेनें उत्तर मध्य रेलव जोन के स्टेशनों से गुजर रही हैं। एक जून से सात जून की अवधि के दौरान एनसीआर के प्रयागराज, कानपुर आदि स्टेशनों से कुल 538 स्पेशल ट्रेनें गुजरी, इसमें से 467 ट्रेनों की शतप्रतिशत समय पालनता रही। यानी की 86.8 फीसदी ट्रेनें इस दौरान समय पर चली। एनसीआर प्रशासन इसे विशेष उपलब्धि मान रहा है।
विज्ञापन

हालांकि इस अवधि में ट्रेनों में उतनी भीड़ नहीं जा रही जितनी की लॉक डाउन के पूर्व में थी। वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस के आंकड़ों को ही देखते तो एक जून से सात जून की अवधि में प्रयागराज किसी भी दिन फुल नहीं रही।
विज्ञापन

इस दौरान प्रयागराज एक्सप्रेस 73 फीसदी तो कानपुर से नई दिल्ली जाने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस 52 फीसदी ही बर्थ भरी। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे के इतिहास में यह पहला मौका है जब रेलवे ने औपचारिक रूप से कहा है कि अगर बहुत आवश्यकता न हो तो लोग यात्रा न करें। उन्होंने कहा कि एनसीआर के विभिन्न स्टेशनों से नई दिल्ली, अमृतसर, मुंबई, पुणे, वास्कोडिगामा, गुवाहाटी, चेन्नई, बंगलूरू, एर्णाकुलम, पटना, रांची, भुवनेश्वर, अहमदाबाद, सूरत, नांदेड़, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, जबलपुर, भोपाल आदि महत्वपूर्ण शहरों के लिए ट्रेनें चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed