{"_id":"65c1641e50a38d6c95035513","slug":"maximum-453-complaints-were-resolved-in-prayagraj-after-691-in-regional-office-varanasi-allahabad-news-c-358-1-pr11005-107339-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: यूपी बोर्ड के समाधान पोर्टल पर एक माह में 1694 शिकायतों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: यूपी बोर्ड के समाधान पोर्टल पर एक माह में 1694 शिकायतों का निस्तारण
विज्ञापन
एक माह पहले छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए लॉन्च किए गए समाधान पोर्टल पर प्रदेश भर से आईं कुल 1,694 शिकायतों का निस्तारण किया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों में से वाराणसी में सर्वाधिक 691 शिकायतों को दूर किया गया है।
यूपी बोर्ड ने पूरे प्रदेश से आई शिकायतों और उनके निस्तारण का ब्योरा जारी किया है। पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के प्रमाण पत्रों की त्रुटियों में सुधार करने, अंकपत्र की द्वितीय प्रतिलिपि निर्गत करने, परीक्षाफल में त्रुटियों का सुधार करने और नाम सुधरवाने संबंधी कुल 1,847 आवेदन आए थे। क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ में आए कुल 363 प्रकरणों में से 338 और बरेली में 124 में से 115, गोरखपुर में 110 में से 97 मामलों का समाधान किया गया।
वाराणसी और प्रयागराज में सबसे अधिक शिकायतें आईं। वाराणसी में कुल 750 शिकायतों में से 691 को दूर किया गया, वहीं प्रयागराज में 500 लोगों ने आवेदन किया, जिनमें से 453 का समाधान किया जा चुका है। पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों में अब तक कुल 153 मामले लंबित हैं।