{"_id":"6024ad4a8ebc3ee8ee5991e3","slug":"mauni-amavasya-2021-people-take-holy-dip-in-sangam-at-prayagraj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरेंः मौनी अमावस्या पर संगम में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरेंः मौनी अमावस्या पर संगम में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 11 Feb 2021 01:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रयागराज में माघ मेेले के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या के मौके पर संगम में जनसैलाब उमड़ गया। कोरोना संक्रमण काल में गुरुवार को यह पहला मौका रहा जब प्रयागराज में एक ही स्थान पर इतनी भीड़ जुटी।
2 of 5
मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी
- फोटो : अमर उजाला
गंगा मैया के जयकारे के साथ बुधवार की रात से शुरू हुआ मौनी का स्नान गुरुवार को दिन भर जारी रहा। सुबह मौसम साफ रहने से संगम तट पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। बुधवार की रात से शुरू हुआ श्रद्धालुओं के आने का क्रम दोपहर तक जारी रहा।
3 of 5
mauni amavasya
- फोटो : अमर उजाला
अमावस्या तिथि 10 फरवरी बुधवार रात 12.19 बजे लगी जो गुरुवार रात 11.48 बजे तक रहेगी। उधर मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए आठ किलोमीटर क्षेत्र में बनाए गए आठ स्नान घाट में लोगों के डुबकी लगाने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा भी मेला क्षेत्र में करवाई गई। मेला क्षेत्र में सुरक्षा के लिए पांच हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती रही। ड्रोन कैमरे से भी मेला क्षेत्र में लगातार निगरानी की जाती रही।
विज्ञापन
5 of 5
मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरी ओर ट्रेनों और बसों से लोगों के आने का क्रम भी जारी रहा। भीड़ की वजह से जिला प्रशासन द्वारा गंगा पर बने शास्त्री पुल पर ट्रैफिक सुबह से ही रोक दिया गया। इस दौरान वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़ रूट की बसों का संचालन झूंसी से किया गया। चित्रकूट, विंध्याचल के लिए बसें नैनी से संचालित की गईं। वहीं दूसरी ओर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा आज मेला स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।