{"_id":"5a5275664f1c1b3e198b56ea","slug":"mathura-and-kashi-in-the-vhp-agenda-champ-rai","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप के एजेंडे में मथुरा और काशी भी: चंपत राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप के एजेंडे में मथुरा और काशी भी: चंपत राय
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
कैराना छोड़कर जाने वाले डरपोक : चंपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय ने कहा कि अयोध्या में राममंदिर ही नहीं, बल्कि काशी और मथुरा भी हमारे एजेंडे में है। वहां भी विवादित ढांचे हैं। समय आने पर हिंदू समाज अपमान का बदला लेगा। कार्यकर्ता निष्ठा से कार्य करते रहें। क्योंकि हिंदू समाज विहिप को आशा भरी नजरों से देख रहा है। चंपत राय ने यह बातें शनिवार को माघ मेला के परेड ग्राउंड में विहिप के शिविर में आयोजित प्रांत सम्मेलन में कही।
उन्होंने कहा कि पूरे देश के 42 प्रांतों में इस तरह की बैठक हो रही है। हर किसी का सपना है कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण हो। इस दिशा में कदम बढ़ भी गए हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता एक-एक मोहल्ले, गांव में समिति का गठन करे। वहां सत्संग आदि का आयोजन हो। यही हिंदू समाज एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का वाहक होगा। विहिप स्थापना के 53 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। अब समय आ गया है कि घर-घर जाकर भव्य मंदिर की अलख जगाई जाए। सम्मेलन में विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीश सिंह ने कहा कि 18 मार्च को प्रतिपदा से रामनवमी के दौरान पूरे देश को खासतौर से उत्तर भारत को राममय करने की तैयारी संगठन ने की है।
इस दौरान शोभा यात्राएं एवं रामजन्मोत्सव के कार्यक्रम होंगे। 31 मार्च चैत्र पूर्णिमा तक हिंदू समाज पूरे देश का माहौल राममय कर देगा। बैठकें, चिंतन शिविर, अभ्यासवर्ग, सम्मेलन के माध्यम से श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण का माहौल बनाया जाएगा। सोमनाथ की तर्ज पर अयोध्या में राममंदिर का निर्माण हर हिंदू का सपना है। बताया कि मेले में मार्गदर्शक मंडल की बैठक में मंदिर निर्माण को लेकर इस बार संत कुछ अहम निर्णय ले सकते हैं। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री मुकेश, आनंद, विमल प्रकाश, विनोद अग्रवाल, अमित पाठक, अश्विनी मिश्र, आरएन गोयल, सुदर्शनाचार्य, देव राज, प्रेम पांडेय, सुरेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विहिप के शिविर में 20 जनवरी को आयोजित संत सम्मेलन में शामिल होने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को न्यौता भेजा गया है। विहिप के मीडिया प्रभारी अश्विनी मिश्र के मुताबिक संतों की भी इच्छा है कि मुख्यमंत्री इस सम्मेलन में शिरकत करें।