{"_id":"5f9d8f6d07a7166d105184a3","slug":"math-teacher-s-throat-injured-after-being-hit-by-chinese","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मंझे की चपेट में आने से शिक्षक का गला जख्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज मंझे की चपेट में आने से शिक्षक का गला जख्मी
Sat, 31 Oct 2020 09:53 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 31 Oct 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news : चाइनीज मंझे से घायल शिक्षक कमशेन बहादुर।
- फोटो : prayagraj
शहर में रोक के बावजूद चाइनीज मंझे की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है जिसकी चपेट में आने से लगातार हादसे हो रहे हैं। शनिवार को भी ऐसे ही हादसे में अलोपीबाग लाईओवर झूंसी निवासी शिक्षक कमशेन बहादुर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हाल यह हुआ कि उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।
झूंसी निवासी कमशेन बहादुर सरवार्य इंटर कॉलेज में गणित के शिक्षक हैं। शनिवार दोपहर में वह वह बाइक से घर लौट रहे थे। अलोपीबाग स्थित फ्लाईओवर पर ही पहुंचे थे कि तभी अचानक उनके गले में चाइनीज मांझा फंस गया। जिससे बाइक अनियंत्रित भी हो गई। गनीमत रही कि अगले ही पल उन्होंने बाइक संभाल ली लेकिन तब तक उनका गला जख्मी हो चुका था। उन्हें लहूलुहान देख राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शिक्षक ने हेलमेट न पहना होता तो चेहरा भी जख्मी हो जाता।
बता दें कि अलोपीबाग फ्लाईओवर पर यह चाइनीज मंझे से यह लगातार तीसरा हादसा है। इससे पहले सुलेमसराय निवासी व्यापारी पुत्र व मुंडेरा निवासी बैंककर्मी की पत्नी भी चाइनीज मंझे से जख्मी हो चुकी हैं। मामले में कई बार अभियान भी चलाया गया लेकिन चाइनीज मंझे की बिक्री पर पूरी तरह से रोक नहीं लग पा रही है। पुलिस अफसरों का कहना है कि चाइनीज मंझे का इस्तेमाल व बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।