फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   materminds father arrested for stealing 1.5 crore

डेढ़ करोड़ की चोरी के मास्टरमाइंड का पिता गिरफ्तार

Sun, 15 Mar 2020 11:00 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
materminds father arrested for stealing 1.5 crore
सिविल लाइंस में कैशवैन से डेढ़ करोड़ की चोरी की वारदात के मास्टरमाइंड मुकेेश का पिता प्रकाश नटेशन गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि पुलिस का दावा है कि वह अपने अन्य साथियों संग मिलकर शहर में चोरी की वारदातें अंजाम दे रहा था। फिलहाल कैशवैन चोरी के संबंध में वह कोई जानकारी नहीं दे सका।
विज्ञापन

जंक्शन के सिविल लाइंस साइड पर स्थित होटल पोलो मैक्स के बगल स्थित एटीएम बूथ के सामने कैशवैन से डेढ़ करोड़ रुपये चोरी की वारदात पिछले साल अक्तूबर में हुई थी। महीनों की मशक्कत के बाद नवंबर में पुलिस ने त्रिचुरापल्ली के गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर मामले के ख्ुालासे का दावा किया था। इनमें सगरना मुकेश भी था। जबकि विनोद, इंग्लेश, रबी प्रसाद, सुदन दामोदी व अमरनाथ अभी फरार हैं। रविवार को पुलिस ने त्रिचुरापल्ली के ही प्रकाश नटेशन व के बाबू को गिरफ्तार किया। खास बात यह कि प्रकाश कैशवैन चोरी वारदात के मास्टरमाइंड का पिता है। शाहगंज पुलिस का दावा है कि दोनों शहर में घूम-घूमकर लोगों के रुपये, बैग, गहने आदि उड़ाने की वारदात करते थे। कैशवैन चोरी की वारदात के संबंध में दोनों कुछ नहीं बता सके। हालांकि सूत्रों का यह भी कहना है कि प्रकाश जेल में बंद अपने बेटे से मिलने आया था और इसी दौरान उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed