फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Material stolen from railway bridge under construction, one arrested

Prayagraj News: रेलवे के निर्माणाधीन पुल से सामग्री चोरी, एक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Material stolen from railway bridge under construction, one arrested
दारागंज में रेलवे के निर्माणाधीन ब्रिज में लगने वाली सरिया समेत अन्य सामग्री चोर उड़ा ले गए। ठेकेदार तलाशता हुआ एक कबाड़ी की दुकान पर पहुंचा तो सामान वहां देखकर दंग रह गया। पुलिस ने सामान बरामद करते हुए कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गंगा में इन दिनों दारागंज से झूंसी तक रेलवे ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। रेलवे विकास निगम लिमटेड के तहत डबल लाइन पुल का काम आईएससी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से किया जा रहा है। कम्पनी का कैंप धोबीघाट दारागंज में बनाया गया है। पुल के निर्माण में प्रयोग की जाने वाली सरिया, टॉयरोड, कैपलाक पाइप, यूजैक बेसजग, दो कोर की केबल, ग्लाइडर मशीन, 4 इंच रेलवे की पुरानी प्लेट जो ढांचे में लगी थी, पुराने पुल की स्टील का स्क्रैप आदि सामान ब्रिज नंबर 116 बाघम्बरी रोड से 28 जनवरी की रात चोरी हो गया।
विज्ञापन

इकबाल उर्फ नवी मोहम्मद निवासी अलीगढ़ जो प्रोजेक्ट में ठेकेदार का एजेंट है। वह खोजबीन करते हुए अगले दिन पूरा पड़ाइन बाघंबरी रोड स्थित एक कबाड़ की दुकान पर पहुंचा तो चोरी गया सारा सामान वहां देखकर दंग रह गया। सूचना पर पुलिस पहुंंची और सामान को कब्जे में लेकर कबाड़ी रामचन्द्र जायसवाल उर्फ कल्लू को थाने लाई। वहां पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर बृजकिशोर गौतम ने बताया कि आरेापी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed