{"_id":"57f1730e4f1c1b90745779c2","slug":"mata-capital-amid-cheers-were","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयकारों के बीच पूजी गईं जगदंबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयकारों के बीच पूजी गईं जगदंबा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 03 Oct 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
allahabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को शक्तिपीठों में देवी के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का पूजन अर्चन किया गया। जयकारों के बीच देवी के शृंगार दर्शन के लिए तांता लगा तो शतचंडी पाठ, दुर्गा सप्तशती पाठ जैसे अनुष्ठान भी हुए। मंगला आरती के बाद पूजन, दर्शन को श्रद्धालुओं के आने का क्रम आरंभ हुआ जो देर रात तक चलता रहा।
चौक गंगादास स्थित मां खेमामाई मंदिर में देवी का नवदुुर्गा स्वरूप में शृंगार हुआ। देवीगीतों की गूंज भी रही। सिविल लाइंस रोडवेज के सामने स्थित सिद्धेश्वरी गुप्त महापीठ में पीठाधीश्वर आचार्य कुशमुनि की देखरेख में अनुष्ठान हुए। वहीं मुट्ठीगंज कालीबाड़ी, कर्नलगंज कालीबाड़ी, कटरा कालीबाड़ी, सिविल लाइंस हनुमत निकेतन, हाईकोर्ट हनुमान मंदिर की देवी दुर्गा, हाईकोर्ट पानी टंकी अष्टभुजी मंदिर, समिया माई मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों में आरती, अनुष्ठान जारी रहा।
फोटो सहित
‘दर्शन दे दे ललिता मइया’ से गूंजा धाम
इलाहाबाद (ब्यूरो)। मीरापुर स्थित सिद्धपीठ ललिता देवी मंदिर में देवी का बहुरंगी फूलों, स्वर्णाभूषणों से शृंगार किया गया। मंदिर परिसर में शतचंडी महायज्ञ, दुर्गा सप्तशती पाठ सामूहिक पाठ हुआ। आचार्य पुरोहितों ने यजमानों के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ एवं अनुष्ठान किए। शृंगार दर्शन को देर रात तक जयकारों के बीच श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर में देवी गीतों की गूंज रही। मंदिर समिति के हरिमोहन वर्मा, धीरज नागर आदि ने व्यवस्था संभाली। भोग प्रसाद के लिए भी लोग जुटे।
विज्ञापन
कल्याणी के दर्शन को लगी कतारें
इलाहाबाद (ब्यूरो)। सिद्धपीठ कल्याणी देवी मंदिर में देवी का ब्रह्मचारिणी स्वरूप में शृंगार किया गया। अलग-अलग कतारों में महिलाओं, पुरुषों ने जयकारे लगाते हुए दर्शन किया। शाम से ही शृंगार दर्शन को भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। मंदिर के बाहर सजावटी सामानों तथा बच्चों के खेल खिलौनों की दुकानें लगीं। समिति के सुशील पाठक की देखरेख में परिसर में विभिन्न संस्कार भी हुए।
अलोपशंकरी में चढ़े निशान
इलाहाबाद (ब्यूरो)। सिद्धपीठ अलोपीदेवी मंदिर में भी पूजन और निशान चढ़ाने को आसपास के जिले से श्रद्धालु आए। ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ निशान चढ़ाया। महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामसेवक गिरि की अगुवाई में मंगला आरती हुई। देवी महिमा का गुणगान करने वाले भजन गूंजते रहे। भगवती अलोपशंकरी के पूजन-अर्चन का क्रम देर रात तक जारी रहा।