फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   masti ki pathshala organised in ss khanna

एसएस खन्ना में रही मस्ती की पाठशाला

Thu, 05 Mar 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
masti ki pathshala organised in ss khanna
masti ki pathshala organised in ss khanna - फोटो : CITY DESK
एसएस खन्ना पीजी कॉलेज के बीएड विभाग में चल रही ‘मस्ती की पाठशाला’ बुधवार को क्विज, रंगोली, ड्रामा एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के साथ पूरी हो गई। मस्ती की पाठशाला के बाद प्रतिभागी टीमों को सम्मानित किया गया। दो दिन तक चली प्रतियोगिताओं के बाद विजेताओं की घोषणा की गई। इविवि के कुलपति प्रो. आरआर तिवारी ने विजेता टीम की घोषणा के साथ टीम को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में एसएस खन्ना पीजी कॉलेज की टीम को 10 हजार रुपये का पहला, लाला लक्ष्मी नारायण डिग्री कॉलेज सिरसा की टीम को पांच हजार रुपये का दूसरा एवं इविंग क्रिश्चियन कॉलेज की टीम को दो हजार रुपये का तीसरा पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि इविवि के कुलपति का स्वागत प्राचार्या डॉ. लालिमा सिंह ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर राजेन्द्र सिंह विष्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने भी प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रोत्साहित किया। डॉ. ज्योति बैजल ने पूरे कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत की जबकि परिणाम की घोषणा डॉ. मंजू मिश्रा ने किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अर्चना त्रिपाठी ने अतिथियों को शॉल भेंटकर अभिनंदन किया। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डॉ. आशा सेठ, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. रंजना त्रिपाठी, डॉ. शालिनी रस्तोगी सिहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed