प्रयागराज : पूर्व डीजीपी और रिटायर्ड रेलकर्मी के घर से 21 लाख की चोरी, मचा हड़कंप
पंडित का पूरा गांव के आद्या प्रसाद पांडेय पंजाब पुलिस में डीजीपी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। यहां गांव में उनके बड़े भाई कामता प्रसाद पांडेय का परिवार रहता है। रात में रस्सी के सहारे आंगन में घुसे बेखौफ चोर दो कमरों का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी से करीब एक लाख का आभूषण उठा ले गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेजा के पंडितकापूरा गांव में पूर्व पुलिस महानिदेशक और रिटायर्ड रेलकर्मी के घर में भीषण चोरी हो गई। बुधवार रात में घुसे बेखौफ चोरों ने नकदी सहित 21 लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं रेलवेकर्मी के घर में दामाद की रखी रिवॉल्वर भी चोर उठा ले गए थे, लेकिन भागते समय दरवाजे के पास ही फेंक दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
पंडित का पूरा गांव के आद्या प्रसाद पांडेय पंजाब पुलिस में डीजीपी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। यहां गांव में उनके बड़े भाई कामता प्रसाद पांडेय का परिवार रहता है। रात में रस्सी के सहारे आंगन में घुसे बेखौफ चोर दो कमरों का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी से करीब एक लाख का आभूषण उठा ले गए। इसी तरह पड़ोस के रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी देव भास्कर त्रिपाठी के घर के दो कमरों का ताला तोड़कर चोर दो लाख रुपये नकद और 20 लाख रुपये के आभूषण उठा ले गए।
रिवॉल्वर भी ले जा रहे थे, दरवाजे पर फेंक दिया
घर में रिटायर्ड रेलवे कर्मी देव भास्कर और उनकी पत्नी उमा तिवारी ही रहती हैं। बच्चे दिल्ली में जॉब करते हैं। सुबह उमा तिवारी की नींद खुली तो घर की स्थिति अस्त व्यस्त देख अवाक रह गईं। मटिही गांव के दामाद की रिवाल्वर भी इन्हीं के घर में रखी हुई थी। चोर उसे भी उठा ले गए थे, लेकिन दरवाजे पर ही उसे फेंक कर चले गए थे। जिससे रिवाल्वर खोजबीन के दौरान मिल गई।
पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस पर ग्रामीण लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा रात में पुलिस गश्त नहीं करती, जिस वजह से चोरों के हौसले बुलंद हैं। इसके अलावा पड़ोस के दो घरों को चोर और निशाना बनाना चाहते थे, लेकिन सफल नहीं हुए। घटना के चलते गांव में दहशत का माहौल है।