फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Massive fire broke out in pandal under Shastri Bridge in Mahakumbh

Mahakumbh Fire: शास्त्री ब्रिज के नीचे पंडालों में लगी आग, कोई हताहत नहीं; सीएम योगी ने मौके का लिया जायजा

Sun, 19 Jan 2025 06:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 19 Jan 2025 06:15 PM IST
सार

Prayagraj Kumbh Fire News: करपात्र धाम वाराणसी और गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर में आग लगी थी, जिनमें रखे एलपीजी सिलेंडर भी फट गए। जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बनी। 

विज्ञापन
Massive fire broke out in pandal under Shastri Bridge in Mahakumbh
घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 में रविवार को दोपहर बाद करीब चार बजे करपात्र धाम वाराणसी और गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बांस-फूस के बने लगभग 300 कॉटेज जलकर राख हो गए। यही नहीं पांच बाइकें और पांच लाख रुपये कैश भी आग की भेंट चढ़ गए। दुर्घटना के दौरान कॉटेज में रखे 10 से ज्यादा एलपीजी सिलेंडरों में धमाके हुए।

विज्ञापन

गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि आग की चपेट में आने से हरियाणा व सिलीगुड़ी के दो लोग झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू कर लिया। हादसे में 2.5 करोड़ से ज्यादा के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मुख्यमंंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन मंत्रियों संग माैका मुआयना किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सीएम योगी से बात की है और घटना को लेकर जानकारी ली।

#WATCH | Fire at #MahaKumbhMela2025 | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath arrives at the fire incident spot in the #MahaKumbhMela2025

The fire has been brought under control. No causality has been reported. pic.twitter.com/qKJQBFyezI

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-19 में पीपा पुल नंबर-12 के पास मोरी मार्ग पर अखिल भारतीय धर्म संघ, श्रीकरपात्र धाम वाराणसी और गीता प्रेस गोरखपुर का शिविर है। लगभग पांच हजार स्क्वॉयर फीट एरिया में फैले इस शिविर के आधे हिस्से में श्रीकरपात्र धाम और शेष हिस्से में गीता प्रेस, गोरखपुर से जुड़े श्रद्धालु लगभग 300 कॉटेज में ठहरे हुए थे। चार बजे के करीब यहां श्रीकरपात्र धाम के श्रद्धालु पवन त्रिपाठी के कॉटेज से धुआं उठने लगा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, कॉटेज से लपटें उठने लगीं।

शिविर में मौजूद लोगों ने देखा तो शोर मचाया और पानी लेकर दौड़े, लेकिन चंद मिनटों में ही आग की लपटों ने कई काॅटेज को चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटों और धुएं के काले गुबार ने बड़े हिस्से को धुआं-धुआं कर दिया। आग बढ़ते-बढ़ते करीब 100 वर्ग मीटर से ज्यादा क्षेत्र में फैल गई। हवा की गति सामान्य से तीन गुना तेज होने के चलते अन्य टेंट भी आग की चपेट में एक के बाद एक आते गए। आग की ऊंची लपटों के आगे भीड़ बेबस नजर आने लगी। इसके बाद 15 से अधिक फायरब्रिगेड की टीमों ने मशक्कत के बाद आग को काबू किया।


धुआं करीब 300 फीट ऊपर तक उठ रहा था, सीएम योगी भी महाकुंभ क्षेत्र में 
आग लगने के दो मिनट बाद फायरब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं। दस मिनट मशक्कत के बाद भी आग नहीं बुझ सकी, इसके बाद अन्य टीमों ने भी आग बुझाने के लिए मोर्चा संभाला। आग बढ़ते-बढ़ते करीब 100 वर्ग मीटर से ज्यादा फैल गई। आग की लपटें 30 फीट ऊंचाई तक उठ रही थीं।अफरा-तफरी के बीच अफसर भी मौके पर भागते नजर आए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी महाकुंभ क्षेत्र में ही हैं।
विज्ञापन


50 से अधिक टेंट आग की चपेट में आए
महाकुंभ में लगी भीषण आग में 50 से ज्यादा टेंट आग की चपेट में आए। आग मुख्य रोड पर लोहे के ब्रिज के पास लगी थी। हवा की गति सामान्य से तीन गुना तेज होने के चलते अन्य टेंट भी आग की चपेट में आ गए। दमकल की एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां आग बुझाने में लगी रहीं। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed