{"_id":"636cfea4a7cd25361777c40b","slug":"masked-miscreants-took-the-housemates-hostage-committed-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : नकाबपोश बदमाशों ने घर वालों को बंधक बनाकर डाली डकैती, नकदी, जेवर के साथ कार और बाइक भी उठा ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : नकाबपोश बदमाशों ने घर वालों को बंधक बनाकर डाली डकैती, नकदी, जेवर के साथ कार और बाइक भी उठा ले गए
Thu, 10 Nov 2022 07:07 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 10 Nov 2022 07:07 PM IST
सार
प्रतापगढ जनपद के कमासिन गांव के राम कुमार पांडेय पुत्र हरिश्चंद्र पांडेय गद्दोपुर में मकान बनवाकर परिवार सहित रहते हैं। वह एक प्रॉपर्टी डीलर के कार चालक हैं। उनके साथ उनका छोटा भाई विवेक पांडेय रहता है। विवेक पांडेय अपनी बैगन आर कार को एक स्कूल में लगाया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : घटना के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नकाबपोश बदमाशों ने घर वालों को बंधक बनाकर डकैती डाल दी। बदमाश अपने साथ कार, बाइक, मोबाइल, नकदी एवं जेवरात ले गए। विरोध करने पर तमंचे की बट से पिटाई भी किया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पांच छह बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसकी सूचना पाकर मौके पर एसएसपी, क्षेत्राधिकारी सोरांव आदि अधिकारी पहुंच गए। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
प्रतापगढ जनपद के कमासिन गांव के राम कुमार पांडेय पुत्र हरिश्चंद्र पांडेय गद्दोपुर में मकान बनवाकर परिवार सहित रहते हैं। वह एक प्रॉपर्टी डीलर के कार चालक हैं। उनके साथ उनका छोटा भाई विवेक पांडेय रहता है। विवेक पांडेय अपनी बैगन आर कार को एक स्कूल में लगाया है। सभी इसी मकान में रहते हैं। बुधवार की रात करीब ग्यारह बजे पांच छह लोग बाउन्ड्री पार करके मकान में घुस गए और सीढी के रास्ते छत पर चढ गए और दरवाजा खटखटाने लगे। रामकुमार पांडेय ने जब दरवाजा खोला तो बदमाश अंदर घुस गए और उन्हें बंधक बना लिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने राम कुमार पांडेय की पत्नी, भाई विवेक को बंधक बनाकर आलमारी की चाभी ले लिया। आलमारी में रखा लगभग बीस हजार रूपया, जेवरात, तीन मोबाइल ले लिया। जाते समय बदमाश कार एवं बाइक भी उठा ले गए। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से तीनों की पिटाई भी की। राम कुमार पांडेय ने इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय पुलिस के साथ ही पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सोरांव मौके पर पहुंच गए। पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन