फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Married woman's dead body found hanging inside the room

Prayagraj News: कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Married woman's dead body found hanging inside the room
दारागंज थाना क्षेत्र की कच्ची सड़क निवासी एक महिला का कमरे के अंदर फंदे से शव लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को फंदे से नीचे उतरवाया। वहीं, मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मीना (25) कच्ची सड़क की रहने वाली थी। उसका पति एक इलेक्ट्राॅनिक की दुकान पर काम करता है। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। बड़े भाई समशेर बहादुर ने बताया कि मंगलवार दोपहर को उनकी बहन ने फोन कर घर वालों का हालचाल लिया था। थोड़ी देर बाद जब उन्होंने मीना के नंबर पर फोन लगाया तो फोन नहीं उठा।
विज्ञापन

दोपहर करीब ढ़ाई बजे उनकी बहन की ननद ने फोन उठाकर बताया कि भाभी ने फंदा लगा लिया है। आननफानन परिवार के अन्य लोगों के साथ वह बहन के ससुराल पहुंचे तो उनकी बहन का शव चारपाई पर पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



रविवार को मायके से आई थी ससुराल
भाई ने बताया कि करीब 10 दिन पहले उनकी बहन घर आई थी। रविवार को उनके बहनोई उसे लेकर ससुराल गए थे। आरोप है कि मंगलवार को ससुराल के लोगों ने उनकी बहन पर मायके में पैसे पहुंचाने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की थी। इससे आहत होकर उसने फंदे से लटककर जान दे दी। दारागंज इंस्पेक्टर तुषार त्यागी ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed