फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Married woman murdered in koraon prayagraj

सनसनीखेज वारदात: घर के भीतर सो रही विवाहिता की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने तीन घंटे नहीं उठने दिया शव

Sat, 20 Aug 2022 09:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Aug 2022 09:17 PM IST
सार

शबनम ने पुलिस को बताया, रोज की तरह शुक्रवार रात भी खाना खाने के बाद दोनों अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। नमाज पढ़ने के लिए वह रोज भोर में उठ जाती थी। शनिवार को भी चार बजे के करीब वह उठी।

विज्ञापन
Married woman murdered in koraon prayagraj
Prayagraj News : शबा बानो। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरांव के बड़ोखर में घर के भीतर सो रही शबा बानो (25) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। भोर में जेठानी उठी तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। घटना किसने और क्यों अंजाम दी, यह देर रात तक नहीं पता चल सका था। शबा मूल रूप से मिर्जापुर की रहने वाली थी।

विज्ञापन



उसकी शादी 2019 में बड़ोखर निवासी नौशाद से हुई थी। नौशाद अपने चार भाइयों के साथ मुंबई में रहकर प्राइवेट काम करता है। जबकि शबा अपनी डेढ़ साल की बेटी जारा और जेठानी शबनम पत्नी मुमताज के साथ गांव में रहती थी। 

विज्ञापन

Married woman murdered in koraon prayagraj
Prayagraj News : छानबीन करने पहुंचे पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
शबनम ने पुलिस को बताया, रोज की तरह शुक्रवार रात भी खाना खाने के बाद दोनों अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। नमाज पढ़ने के लिए वह रोज भोर में उठ जाती थी। शनिवार को भी चार बजे के करीब वह उठी। उसने कई बार खटखटाया, फोन भी किया लेकिन शबा नहीं उठी, न ही कोई जवाब मिला। 


सुबह छह बजे तक शबा के नहीं जगने पर वह घर के पीछे की ओर गई तो पिछला दरवाजा खुला मिला। भीतर जाने पर शबा चारपाई पर खून से लथपथ मृत पड़ी मिली। गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। बगल में ही उसकी मासूम बेटी बिलख रही थी। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटे और फिर पुलिस आ गई। 

Married woman murdered in koraon prayagraj
Prayagraj News : मां के पास सो रहे बच्चे को खरोंच तक नहीं आई। - फोटो : अमर उजाला।

पुलिस घंटों जांच पड़ताल में जुटी रही। तब तक मायके पक्ष के लोग व अन्य रिश्तेदार भी जुट गए। करीब नौ बजे पुलिस ने शव को मर्चरी भेजवाना चाहा तो महिलाओं ने विरोध कर दिया। उनका कहना था कि पहले भी इसी तरह मृतका के देवर की हत्या कर दी गई थी, जिसमें मामला रफा-दफा कर दिया गया। मौके पर पहुंचे एसपी यमुनापार, सीओ मेजा ने बहुत समझाया तब जाकर 12.30 बजे के करीब शव मर्चरी भेजवाया गया। 


फिलहाल कोई वजह सामने नहीं आई है। परिजन किसी रंजिश के बाबत कुछ बता नहीं पाए हैं। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। - सौरभ दीक्षित, एसपी यमुनापार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed