सनसनीखेज वारदात: घर के भीतर सो रही विवाहिता की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने तीन घंटे नहीं उठने दिया शव
शबनम ने पुलिस को बताया, रोज की तरह शुक्रवार रात भी खाना खाने के बाद दोनों अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। नमाज पढ़ने के लिए वह रोज भोर में उठ जाती थी। शनिवार को भी चार बजे के करीब वह उठी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरांव के बड़ोखर में घर के भीतर सो रही शबा बानो (25) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। भोर में जेठानी उठी तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। घटना किसने और क्यों अंजाम दी, यह देर रात तक नहीं पता चल सका था। शबा मूल रूप से मिर्जापुर की रहने वाली थी।
उसकी शादी 2019 में बड़ोखर निवासी नौशाद से हुई थी। नौशाद अपने चार भाइयों के साथ मुंबई में रहकर प्राइवेट काम करता है। जबकि शबा अपनी डेढ़ साल की बेटी जारा और जेठानी शबनम पत्नी मुमताज के साथ गांव में रहती थी।
सुबह छह बजे तक शबा के नहीं जगने पर वह घर के पीछे की ओर गई तो पिछला दरवाजा खुला मिला। भीतर जाने पर शबा चारपाई पर खून से लथपथ मृत पड़ी मिली। गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। बगल में ही उसकी मासूम बेटी बिलख रही थी। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटे और फिर पुलिस आ गई।
पुलिस घंटों जांच पड़ताल में जुटी रही। तब तक मायके पक्ष के लोग व अन्य रिश्तेदार भी जुट गए। करीब नौ बजे पुलिस ने शव को मर्चरी भेजवाना चाहा तो महिलाओं ने विरोध कर दिया। उनका कहना था कि पहले भी इसी तरह मृतका के देवर की हत्या कर दी गई थी, जिसमें मामला रफा-दफा कर दिया गया। मौके पर पहुंचे एसपी यमुनापार, सीओ मेजा ने बहुत समझाया तब जाकर 12.30 बजे के करीब शव मर्चरी भेजवाया गया।
फिलहाल कोई वजह सामने नहीं आई है। परिजन किसी रंजिश के बाबत कुछ बता नहीं पाए हैं। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। - सौरभ दीक्षित, एसपी यमुनापार