{"_id":"690a659e48cb2b65000a1ec9","slug":"married-woman-hanged-herself-in-her-room-with-a-rope-allahabad-news-c-254-1-sald1001-105492-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: विवाहिता ने कमरे में रस्सी के फंदे पर लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: विवाहिता ने कमरे में रस्सी के फंदे पर लटककर दी जान
विज्ञापन
झूंसी। थाना क्षेत्र के चमनगंज इलाके में मंगलवार की सुबह विवाहिता ने अपनी ससुराल में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता की सात साल की बेटी ने कमरे में मां को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो चीख पड़ी। तभी परिवार के अन्य सदस्य इकट्ठा हो गए।
चमनगंज की रहने वाली 30 वर्षीय विजयलक्ष्मी पत्नी इंद्रजीत यादव रोज की तरह अपने कमरे में सात साल की बेटी एंजल और पांच साल के बेटे अभिजीत के साथ सोई हुई थी। कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। इसी बीच देर रात को महिला ने रस्सी के सहारे फंदे पर लटककर जान दे दी।
महिला का विवाह 2016 में हुआ था। पति इंद्रजीत मेडिकल की दुकान पर काम करता है। सुबह करीब पांच बजे बेटी एंजल उठी तो मां को फांसी पर लटका देख चीखने लगी। बेटी ने भीतर से किसी तरह दरवाजा खोला तो पति और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। इसकी जानकारी मायकेवालों को दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेजा। एसओ झूंसी महेश मिस्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का ही प्रतीत होता है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कारणों की पुष्टि हो सकेगी। कथित तौर पर महिला बीमारी से परेशान थी। जमीन बेचकर ससुराली उसका उपचार करा रहे थे। विवाहिता की मौत से बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। संवाद