{"_id":"6a08d95f6e3008a15a03084a","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-charge-filed-allahabad-news-c-257-1-sald1006-120424-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
महेवा के दुर्गा नगर मोहल्ले में शनिवार सुबह विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने सुसराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर नैनी पुलिस पहुंची। आश्वासन देकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।
महेवा पश्चिम पट्टी निवासी संजू निषाद की शादी महेवा के दुर्गा नगर के संतोष कुमार के साथ 2011 में हुई थी। मृतका के भाई नीरज निषाद ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि शुक्रवार की रात करीब दो बजे उसके बहनोई संतोष ने फोन कर बताया कि तुम्हारी बहन को मार डाला है।
शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे जब मायके वाले पहुंचे तो उसकी बहन मृत मिली। इसके बाद वह हंगामा करने लगे। नीरज की तहरीर के मुताबिक बहन को ससुराल वाले दहेज के लिए मारापीटा करते थे। कई बार पंचायत भी हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद शाम को विवाहिता का दारागंज में अंतिम संस्कार कर दिया है। इंस्पेक्टर नैनी बृज किशोर गौतम ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है।