{"_id":"6670ca69238ed5f82f06da74","slug":"married-woman-died-under-suspicious-circumstances-accused-of-murder-allahabad-news-c-358-1-pr11004-112790-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप लगा मायके वालों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप लगा मायके वालों ने किया हंगामा
विज्ञापन
अतरसुईया थाना क्षेत्र के क्वार्टर बलुआ घाट में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वहीं, मायके वालों ने शाम को दरियाबाद पांडेय चौराहे पर शव रखकर हत्या का आरोप लगा घंटों हंगामा किया। पुलिस ने तहरीर पर सास-ससुर समेत छह के खिलाफ हत्या केस दर्जकर किसी तरह मामला शांत कराया। इस दौरान अतरसुईया एसीपी समेत अन्य पुलिस फोर्स मौजूद रही।
शाहगंज के लीडर रोड निवासी रामबाबू सोनकर की बेटी फ्रूटी सोनकर (30) की शादी नौ साल पहले अतरसुईया के बलुआ घाट खटिकान बस्ती निवासी सौरभ संग साथ हुई थी। नौ महीने पहले सौरभ की मौत हो गई थी। फ्रूटी अपने तीन बेटों के साथ ससुराल में रह रही थी। कपिल ने बताया कि रविवार रात नौ बजे बहन ने फोन पर कहा था कि कोटे से गल्ला लेने के बाद दूसरे दिन मायके आएगी। इसी बीच उसका फोन कट गया। दोबारा लगाने पर नंबर बंद आने लगा।
वहीं, सोमवार सुबह पांच बजे बहन के मोबाइल से किसी ने फोन कर बताया कि उसकी मौत हो गई है। इतना कहकर फोन रख दिया। आननफानन ससुराल पहुंचे तो बहन का शव चारपाई पर पड़ा था। माला टूटकर कपड़े में फंसा था, गले और हाथ पर चोट के निशान थे। उसके बाद वे लोग फ्रूटी को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एसीपी पुष्कर वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मौत की पुष्टि हुई है। मायके वालों की तहरीर के आधार पर ससुर राजू सोनकर, सास राधा देवी, देवर सुमित, ननद डिंपी, ननियासास कलावती, मौसियासास नीलम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। जल्द आरोपियों की गिरप्तारी की जाएगी।
पैसे के लिए उसकी बहन को ससुराल वाले करते थे परेशान, न देने पर गलादबाकर की हत्या
कपिल का आरोप है कि सौरभ की मौत के बाद सास-ससुर, देवर समेत अन्य लोग उसकी बहन से मायके से पैसे लाने के लिए दबाव बनाते थे। न देने पर उसे प्रताड़ित करते थे। प्रताड़ना से परेशान होकर उसकी बहन उनके घर पर चली आई थी। छह महीने पहले उसके ससुर राजू सोनकर यह आश्वासन देकर अपने साथ ले गए थे कि उसे कोई परेशानी नहीं होगी। आरोप है कि रविवार रात ही ससुर राजू, सास राधा, ननद डिंपी, देवर सुमित समेत अन्य लोग मिलकर उसकी बहन पीटे और अंत में गला दबा दिए।