फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Married by cheating, now demanding 20 lakh rupees, in Colonelganj, the young man filed a report on three inclu

Crime: धोखा देकर रचाई शादी, अब मांग रहे 20 लाख रुपये, कर्नलगंज में युवक ने पत्नी समेत तीन पर दर्ज कराई रिपोर्ट

Sun, 25 Jun 2023 11:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 25 Jun 2023 11:49 AM IST
सार

म्योर रोड, द्वारिका पुरी कॉलोनी निवासी भुक्तभोगी ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह अतीका जमीर निवासी सुल्तानपुर भावा, नुरुल्ला रोड खुल्दाबाद से पिछले साल छह नवंबर को हुआ था।

विज्ञापन
Married by cheating, now demanding 20 lakh rupees, in Colonelganj, the young man filed a report on three inclu
भिंड की लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नलगंज में रहने वाले सारिक फैय्याज खान ने पत्नी समेत तीन पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि शादीशुदा होने की बात छिपाकर पहले तो शादी रचाई गई और अब 20 लाख रुपये मांगे जा रहे हैं।

विज्ञापन


म्योर रोड, द्वारिका पुरी कॉलोनी निवासी भुक्तभोगी ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह अतीका जमीर निवासी सुल्तानपुर भावा, नुरुल्ला रोड खुल्दाबाद से पिछले साल छह नवंबर को हुआ था। आरोप है कि इसके बाद से वह अपनी मां हेना जमीर व भाई समर जमीर उससे व उसके घरवालों से आए दिन जबरदस्ती रुपये, जेवर मांगने के साथ खाते में नाम जुड़वाने व अलग खाता खोलने का दबाव बना रहे हैं। कई बार रुपये व जेवर ले लिए।
विज्ञापन


बाद में पता चला कि अतीका पहले से शादीशुदा थी और उसे भी डरा-धमकाकर 10 लाख व गहने लिए गए। दोनों का तलाक का मुकदमा चल रहा है। इसके बावजूद यह बात छिपाकर उससे शादी रचाई गई। इस संबंध में शिकायत करने पर तीनों ने घर में तोड़फोड़ की। करेली में मुकदमा भी लिखा दिया। अब 20 लाख रुपये मांग रहे हैं। कर्नलगंज इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed