फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Marksheet ready for B.Ed Counseling, distribution today

बीएड काउंसलिंग के लिए मार्कशीट तैयार, वितरण आज

Wed, 18 Nov 2020 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Marksheet ready for B.Ed Counseling, distribution today
Marksheet ready for B.Ed Counseling, distribution today
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) से चयनित छात्र-छात्राओं के लिए राहत वाली खबर है। उनके लिए बीएड प्रवेश की काउंसलिंग में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है। इविवि प्रशासन ने ऐसे विद्यार्थियों की अलग से मार्कशीट तैयार की है। मार्कशीट का वितरण बुधवार को एफसीआई बिल्डिंग में किया जाएगा। स्नातक अंतिम वर्ष का पूरा परिणाम कुछ दिनों बाद जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की काउंसलिंग 19 नवंबर से शुरू होने जा रही है। काउंसलिंग ऑनलाइन होगी और इस दौरान चयनित अभ्यर्थियों को अपनी मार्कशीट भी ऑनलाइन अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन

इविवि प्रशासन ने पिछले दिनों ऐसे अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे, जिसमें कहा गया था कि स्नातक तृतीय यानी अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल जिन विद्यार्थियों को बीएड की काउंसलिंग में शामिल होना है, वे स्नातक तृतीय वर्ष के प्रवेश पत्र और बीएड मेरिट लिस्ट का पेज नौ से 12 नवंबर तक इविवि के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान तकरीबन तीन सौ छात्र-छात्राओं ने परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में आवेदन दिए।
स्नातक अंतिम वर्ष की प्रवेश परीक्षा में इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों से तकरीबन दस हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे। कोविड-19 के कारण परीक्षा के आयोजन में काफी विलंब हो गया और इविवि प्रशासन पर रिजल्ट देने का दबाव बढ़ गया। ऐसे में कुलपति प्रो. आरआर तिवारी को अपील जारी करनी पड़ी।
सभी कॉलेजों को पत्र भेजकर 16 नवंबर तक स्नातक अंतिम वर्ष और 22 नवंबर तक परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं के प्राप्तांक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामेंद्र सिंह ने बताया कि कॉलेजों से स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों के प्राप्तांक मिल गए हैं। बीएड की काउंसलिंग में शामिल होने जा रहे विद्यार्थियों के रिजल्ट वरीयता के आधार पर तैयार किए गए हैं, ताकि वे काउंसलिंग में शामिल हो सकें।
बाकी रिजल्ट भी जल्द जारी कर दिया जाएगा। बीएड की काउंसलिंग में शामिल होने जा रहे जिन विद्यार्थियों ने आवेदन किए थे, वे अपनी मार्कशीट एफसीआई बिल्डिंग के संबंधित काउंटरों से 18 नवंबर को दोपहर एक से शाम पांच बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। मार्कशीट के लिए संबंधित विद्यार्थी को स्वयं उपस्थित होना पड़ेगा और अपने साथ स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा का प्रवेश पत्र एवं मूल फीस रसीद भी लानी होगी।
प्रवक्ता के आवेदन के लिए पीजी का रिजल्ट जल्द
इविवि के परीक्षा विभाग ने मंगलवार से परास्नातक या पीजी अंतिम सेमेस्टर का रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। दरअसल, माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड ने प्रवक्ता के 2595 पदों पर भर्ती के लिए के लिए विज्ञापन जारी किया था।
आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित है। प्रवक्ता के लिए आवेदन की अर्हता संबंधित विषय में परास्नातक है। पीजी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी होने के बाद ही वे प्रवक्ता पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। नियम के तहत आवेदन की अंतिम तिथि तक संबंधित विषय में परास्नातक होना अनिवार्य है।

इविवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामेंद्र सिंह ने बताया कि पीजी अंतिम सेमेस्टर के तहत तकरीबन 30 विषयों का रिजल्ट जल्द ही जारी करने के प्रयास हो रहे हैं, ताकि संबंधित विषयों के विद्यार्थी प्रवक्ता पद के लिए आवेदन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed