फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Marksheet of students of Allahabad University and constituent colleges went online

इलाहाबाद विवि और संघटक कॉलेजों के छात्रों की मार्कशीट हुई ऑनलाइन

Sat, 05 Jun 2021 07:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Jun 2021 07:41 PM IST
सार

  • विश्वविद्यालय प्रशासन ने लागू की नई व्यवस्था, अंकों का पूरा विवरण उपलब्ध
  • रोल नंबर और एनरोलमेंट नंबर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं अंकपत्र

विज्ञापन
Marksheet of students of Allahabad University and constituent colleges went online
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए राहत वाली खबर है। उनकी मार्कशीट ऑनलाइन जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इविवि प्रशासन ने कुछ दिनों पहले स्नातक तृतीय वर्ष की बैक पेपर परीक्षा का परिणाम जारी किया था और अब विषयवार अंकों का पूरा विवरण मार्कशीट के रूप में विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। ऐसे में छात्र-छात्राएं वेबसाइट के माध्यम से भी मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि मार्कशीट की मूल प्रति पूर्व की भांति ऑफलाइन माध्यम से बाद में वितरित की जाएगी।

विज्ञापन


इविवि प्रशासन की ओर से अब तक जिन परीक्षाओं के परिणाम ऑनलाइन जारी किए जाते थे, उनमें परीक्षार्थी का नाम, रोल नंबर और कुल अंक दर्शाए जाते थे। पूरा परिणाम एक पेज पर होता था। बाद में ऑफलाइन माध्यम से मार्कशीट प्राप्त होने पर विषयवार अंकों के बारे में जानकारी मिलती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। छात्रों को मार्कशीट के लिए इंतजार नहीं करना होगा। इविवि प्रशासन ने बीए, बीएससी, बीकॉम अंतिम वर्ष की बैक पेपर परीक्षा में शामिल हुए तकरीबन छह सौ परीक्षार्थियों के अंकों का पूरा विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है, जो मार्कशीट के प्रारूप में तैयार किया गया है। छात्र इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

विज्ञापन

Marksheet of students of Allahabad University and constituent colleges went online
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

इसमें बैक पेपर परीक्षा के अंकों के साथ विषयवार एवं वर्षवार अंकों और कुल अंकों की जानकारी भी दी गई है। छात्र अपने रोल नंबर और एनरोलमेंट नंबर के माध्यम से नए प्रारूप में ऑनलाइन मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन मार्कशीट प्राप्त करने के लिए छात्रों का रोल नंबर यूजर आईडी और एनरोलमेंट नंबर पासवर्ड के रूप में काम करेगा। इनके माध्यम से छात्र अपनी मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि मार्कशीट की मूल प्रति पूर्व की भांति बाद में संबंधित इकाई से उपलब्ध कराई जाएगी। इविवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छात्र हित को देखते हुए यह नई व्यवस्था लागू की गई है। रिजल्ट आते ही छात्रों की मार्कशीट ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी।

Marksheet of students of Allahabad University and constituent colleges went online
इलाहाबाद विश्वविद्यालय

द्वितीय वर्ष की बैक पेपर परीक्षा का रिजल्ट भी जल्द

तृतीय वर्ष की बैक पेपर परीक्षा का परिणाम ऑनलाइन जारी करने के बाद इविवि प्रशासन जल्द ही द्वितीय वर्ष की बैक पेपर परीक्षा का परिणाम भी जारी करने जा रहा है। यह रिजल्ट तीन से चार दिनों में जारी कर दिया जाएगा। द्वितीय वर्ष की बैक पेपर परीक्षा का परिणाम आने के बाद तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को प्रमोट किया जाएगा, क्योंकि तृतीय वर्ष के कई छात्रों ने बैक पेपर की परीक्षा दी थी। ऐसे में बैक पेपर का रिजल्ट आने के बाद ही तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

प्रमोशन पर भी भी मिलेगी ऑनलाइन मार्कशीट

इविवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कोविड के मद्देनजर इस साल द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को प्रमोट किया जाएगा। प्रमोशन का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा और मार्कशीट भी ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। तृतीय वर्ष के तमाम छात्रों ने दरोगा भर्ती के लिए आवेदन किया है, जिसकी अंतिम तिथि 15 जून है। आवेदन की अंतिम तिथि से पहले अर्हता पूरी होने पर ही छात्रों के आवेदन मान्य होंगे। परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को 15 जून से पहले प्रोन्नत कर दिया जाएगा और छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से विषयवार एवं वर्षवार अंकों का पूरा विवरण मार्कशीट के रूप में प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed