फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Market for silk threads abuzz with buyers.

Prayagraj News: रेशमी धागों का बाजार खरीदारों से गुलजार

Fri, 28 Aug 2026 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 28 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Market for silk threads abuzz with buyers.
मीरगंज। रक्षाबंधन को लेकर बृहस्पतिवार को बाजार गुलजार रहे। लोगों ने रेशमी धागों के साथ ही सोने-चांदी की राखियां भी खरीदीं। मिठाई और फल की दुकानों पर लोगों की चहल-पहल दिनभर बनी रही।
विज्ञापन

बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए विभिन्न डिजाइन और रंगों की राखियां खरीदीं। बाजार में भीड़ बढ़ने के कारण मुख्य मार्गों और दुकानों के आसपास काफी चहल-पहल रही। अलीगंज में सुबह से ही राखी, मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ जुटने लगी। खरीदारी का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। बच्चों के बीच छोटा भीम व रंग-बिरंगी रोशनी वाली राखियों का क्रेज ज्यादा है।
विज्ञापन

शीशगढ़ कस्बे में लगे बाजार में आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचे। मिठाई की दुकानों पर घेवर, रसगुल्ले और काजू कतली की जमकर बिक्री हुई। अच्छा व्यापार होने को लेकर विक्रेताओं के भी चेहरे खिले दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ के चलते जाम के हालात
फतेहगंज पूर्वी। रक्षाबंधन को लेकर कस्बे में बृहस्पतिवार को खरीदारों की भीड़ रही। इसके चलते शाम को बाजार के मुख्य चौराहे से बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग तक वाहनों की कतार लग गई। रक्षाबंधन मनाने के लिए भाइयों के घर जाने वाली बहनें भी जाम के चलते परेशान हुईं। आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed